गुजरात में बिपरजॉय का कहर… कई इलाकों में भारी नुकसान.. अगले 24 घंटे भारी

आज की ताजा खबर देश

गुजरात के तट पर लैंड फॉल की शुरुआत में ही गिरे पेड़, टावर व कच्चे मकान 

टाकिंग पंजाब 

गुजरात। बिपरजॉय तूफान की गुजरात में मात्र दस्तक से ही कई इलाकों में तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। गुजरात की समुन्दरी इलाकों में समुन्दर की लहरें कहर बरपा रही है। इस तूफान से गुजरात की मोरबी, कच्छ, द्वारका में अच्छा खासा नुकसान हो गया है। राहत व बचाव की टीमें अपना काम कर रही है लेकिन 125 से 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाएं बचाव कार्य में बाधा बन रही है। हम आपको इस तूफान की कुछ मुख्य बातें बता रहे है।1- गुजरात में बिपरजॉय की दस्तक… लैंडफाल शुरू.. गुजरात में गिरे 1 हज़ार से ज्यादा पेड़

2- तूफान से द्वारका में गिरे कई मोबाइल टावर.. 125 किलोमीटर की रफ़्तार से चल रही है हवाएं..

3- तूफान की कारण 70 हज़ार लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुँचा दिया गया है लेकिन आने वाले 24 घंटे गुजरात पर दिख रहे है भारी..4- नेवी की चार शिप व रिलीफ टीमें की गईं तैनात.. गुजरात की आठ जिलों में रेड अलर्ट..

5- एहतियात के तौर पर कच्छ द्वारका मांडवी की बिजली की गईं गुल.. लोगों की बड़ी परेशानी..

6- रात 12 बजे तक रहेगा बिपरजॉय तूफान का लैंडफ़ाल… सौराषट, मोरबी, मांडवी व कच्छ में भारी बारिश…7- मुंबई समेत महाराष्ट्र में NDRF की 19 टीमें तैनात.. कर्नाटक में भी NDRF की 4 टीमें तैनात..

8- द्वारका में डहे कई कच्चे मकान.. गुजरात की जखाऊ पोर्ट पर सबसे पहले हुआ लैंडफ़ाल..

9- गुजरात से होकर पाकिस्तान के कराची पहुचेगा बिपरजॉय.. कराची पर भी है आज की रात भारी..

10- राजस्थान में भी अगले 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट..

11- गुजरात NDRF की 17, SDRF की 12 टीमें तैनात.. NDRF, SDRF, कोस्टगार्ड, सेना व नेवी अलर्ट पर..12- समुन्दर में उठ रही है 5 मीटर तक ऊँची लहरें.. अलग अलग राज्यों में NDRF की 42 टीमें तैनात..

13- गुजरात के नवसारी में 16 जून तक किये गए सभी स्कूल बंद..

14- गुजरात के 10 शहरो में दिख रहा है तूफान का सबसे ज्यादा असर.. लैंडफ़ाल जारी..

14- ग्रह मंत्री ने बुलाई मीटिंग..तूफान से लोगों को बचाने व होने वाले नुकसान पर की गईं चर्चा..

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *