भाजपा कार्यकर्त्ता विकास बजाज के घर दुख प्रगट करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन मेघवाल

आज की ताजा खबर शोक

उनके साथ पूर्व विधायक केडी भंडारी, भाजपा जिला प्रधान सुशील शर्मा, रमेश शर्मा, हन्नी तलवाड़ आदि ने भी किया दुख का प्रगटावा

टाकिंग पंजाब

जालंधर। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सवार्गीय श्री विकास बजाज की अंतिम यात्रा में परिवार के साथ दुख सांझा करने केंद्रीय मंत्री भारत सरकार श्री अर्जुन मेघवाल, श्री केडी भंडारी, श्री सुशील शर्मा, श्री रमेश शर्मा, हन्नी तलवाड़, सनी दुआ, श्री अमरजीत सिंह अमरी पहुंचे।   इस दौरान सभी ने विकास बजाज की आकस्मिक मृत्यु पर उनके परिवार के साथ दुख प्रगट किया। केंद्रीय मंत्री भारत सरकार श्री अर्जुन मेघवाल ने कहा कि विकास बजाज के जाने से जहाँ परिवार को काफ़ी सदमा लगा है वहीं पार्टी को भी काफ़ी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि विकास बजाज भाजपा के एक सुझवान कार्यकर्त्ता थे   उनकी कमी पार्टी को हमेशा खलती रहेगी। केडी भंडारी व सुशील शर्मा ने कहा कि विकास बजाज की मृत्यु से जालंधर भाजपा को भी काफ़ी नुकसान पहुंचा है। हमें यकीन नहीं हो रहा कि इतनी कम आयु में विकास बजाज इस दुनिया को अलविदा कह गए है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का हर नेता व कार्यकर्त्ता इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *