एनडीए को टक्कर देने के लिए विपक्षी पार्टीयों ने किया गठबंधन, नाम रखा इंडिया … गठबंधन में 26 पार्टियां

आज की ताजा खबर पॉलिटिक्स
राहुल गांधी ने कहा कि यह एनडीए व इंडिया की लड़ाई तो खरगे बोले, कांग्रेस को प्रधानमंत्री पद में नहीं है दिलचस्पी
टाकिंग पंजाब

बेंगलुरु। देश की सत्ता पर काबिज एनडीए को टक्कर देने के लिए विपक्षी पार्टीयों ने गठबंधन कर लिया है, जिसका नाम इंडिया रखा गया है। इस रखे गए नाम का पूरा मतलब इंडियन नेशनल डेवेलपमेंटल इंक्लूसिव एलायंस हैं, जिसमें 26 विपक्षी पार्टियां शामिल है। इंडियन नेशनल डेवेलपमेंटल इंक्लूसिव एलायंस के नाम से गठबंधन बनाने के बाद विपक्षी दलों की बैठक हुई। विपक्षी दलों की बैठक के बाद एक साझा प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हमारी एकता को देखकर मोदी जी ने 30 पार्टियों की बैठक बुलाई है। पहले वह अपने गठबंधन की बात तक नहीं करते थे।       उनके यहां एक पार्टी के कई टुकड़े हो गए हैं और अब मोदी जी उन्हीं टुकड़ों को जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। खरगे ने कहा कि लोकसभा चुनाव प्रचार के प्रबंधन के लिए दिल्ली में साझा सचिवालय बनाया जाएगा। साथ ही उन्‍होंने बताया कि विपक्षी गठबंधन में 11 सदस्यों की एक समन्वय समिति बनाई जाएगी और महाराष्ट्र के मुंबई में होने वाली अगली बैठक में इसके सदस्यों के नामों की घोषणा की जाएगी। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि यह एनडीए व इंडिया की लड़ाई है। नरेंद्र मोदी और इंडिया के बीच लड़ाई है। उनकी विचारधारा और इंडिया के बीच की लड़ाई है। हमने निर्णय लिया है कि हम एक एक्शन प्लान तैयार करेंगे और एक साथ मिलकर देश में हमारी विचारधारा और हम जो करने जा रहे हैं उसके बारे में बोलेंगे। वहीं ममता बनर्जी ने कहा कि हमारे गठबंधन में 26 पार्टियां हैं। क्या एनडीए इंडियन नेशनल डेवेलपमेंटल इंक्लूसिव एलायंस को चुनौती दे सकती है ?    क्या भाजपा इंडियन नेशनल डेवेलपमेंटल इंक्लूसिव एलायंस को चुनौती दे सकती है ? इंडिया को बचाना है, देश को बचाना है… भारत जीतेगा, इंडिया जीतेगा, देश जीतेगा, भाजपा हारेगी। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 26 पार्टियां एकत्रित हुई है, यह दूसरी मीटिंग थी और यह अच्छी बात है कि कुनबा बढ़ रहा है। आज 26 पार्टियां अपने लिए एकत्रित नहीं हुई हैं, हमें एक तरफ देश को नफरत से बचाना है और दूसरी तरफ एक नए भारत का सपना लेकर हम सब इकट्ठा हुए हैं। उद्धव ठाकरे ने कहा कि राजनीति में विचारधारा अलग तो होती ही है, लेकिन हम देश के लिए एक हुए हैं। लोगों को लगता है कि हम परिवार को बचाने के लिए एक हुए हैं। देश हमारा परिवार है और उसे बचाने के लिए हम एक हुए हैं. इस तानाशाह सरकार के खिलाफ हम लड़ेंगे।      उधर इस गठबंधन पर देश के प्रदानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके चेहरे के पीछे कई चेहरे हैं। ये जातिवाद, भ्रष्‍टाचार की दुकान खोलकर बैठे हैं। विपक्ष का लक्ष्‍य सबसे पहले परिवार है। इनका एक ही एजेंडा परिवार बचाओ है। आजकल वे बेंगलुरु में जुटे हैं। वह घोटालों पर चुप हो जाते हैं व भ्रष्‍टाचार की गांरटी देते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि वे अपनी दुकान खोलकर हमें रोकना चाहते हैं। वो भारत की बदहाली वाले लोग अपनी दुकान खोलकर बैठ गए हैं। गाना कुछ गाया जा रहा है, जबकि सच्चाई कुछ और है। इनकी दुकान पर 2 चीजों की गारंटी है। एक तो ये अपनी दुकान पर जातिवाद का जहर बेचते हैं और दूसरा भ्रष्टाचार करते हैं। इन्होंने एक चेहरे पर कई चेहरा लगा रखें है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *