मणिपुर हिंसा के विरोध में पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शुरू किया सत्याग्रह… माथे पर काली पटि्टया बांध रखा मौन व्रत…

आज की ताजा खबर पॉलिटिक्स

नवजोत सिंह सिद्धू, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग व चरणजीत सिंह चन्नी समेत कई कांग्रेस नेता इस सत्याग्रह में शामिल

टाकिंग पंजाब

लुधियाना। मणिपुर हिंसा का विरोध जताते हुए पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मौन व्रत धारण कर लुधियाना में सत्याग्रह शुरू किया। इस दौरान कांग्रेस के कई बड़े नेताओं समेत कार्यकर्ता माथे पर काली पटि्टया बांधे हुए नजर आए। इस मौन व्रत के दौरान कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों में केन्द्र सरकार के विरोध में कई बैनर पकड़े हुए हैं व वह हाथ में पकड़े स्लोगनों की मदद से लोगों तक अपनी बात पहुंचा रहे हैं। मौन व्रत शुरू करने से पहले कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मणिपुर में हुई अत्यंत दर्दनाक घटना ने रूला दिया है। भारत माता रो रही है कि आज उनकी बेटियों के साथ क्या हो रहा है।
      जब सरकार ही लोगों में नफरत भर देती है तो ऐसी क्रूर घटनाएं होती हैं। परंतु यह अब बर्दाश्त के लायक नहीं है। इस वक्त पूरा देश मणिपुर के साथ खड़ा है व राष्ट्रपति से मांग करता है कि मणिपुर की सरकार को बर्खास्त किया जाए और राष्ट्रपति शासन लगाया जाए। इसके साथ ही कई बड़े नेताओं ने इस घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ कठोर सजा देने की मांग की व हिंसा ग्रस्त लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की। कांग्रेस पार्टी का यह सत्याग्रह शाम 5 बजे तक जारी रहेगा। इस सत्याग्रह में नवजोत सिंह सिद्धू, कांग्रेस के प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पूर्व विधायक लखबीर लक्खा, जिला प्रधान संजय तलवाड़ आदि शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *