आर्ट ऑफ लिविंग के नवरात्री पूजन व दिवाली उत्सव में शामिल हो लें मां का आर्शिवाद

आज की ताजा खबर धर्म
1 अक्तूबर को मॉडल हाऊस के गीता मंदिर में होगा शुभारंभ.. 3 अक्तूबर तक चलेगा नवरात्री पूजन व दीवाली उत्सव 
टाकिंग पंजाब
जालंधर। नवरात्र में माता की पूजा घर घर में की जाती है। हर कोई इन नवरात्रों में माता की पूजा कर अपने घर परिवार की खुशहाली की कामना करता है। इन चल रहे नवरात्रों में माता का अर्शिवाद प्राप्त करने के लिए आर्ट ऑफ लिविंग की तरफ से नवरात्री पूजन व दिवाली उत्सव मनाया जा रहा है। यह नवरात्री पूजन व दिवाली उत्सव 1 अक्तूबर से 3 अक्तूबर तक जालंधर के मॉडल टाऊन स्थित गीता मंदिर में मनाया जाऐगा।
  इस नवरात्री पूजन व दिवाली उत्सव के तहत 1 अक्तूबर सुबह 8 बजे श्री महा गणपति की पूजा व नवग्रह होमा की पूजा की जाऐगी। इसके बाद 12 बजे पूर्ण आहुती डाली जाऐगी। इसके बाद शाम 6 बजे श्री सुर्दशन व वास्तु होमा का आयोजन किया जाऐगा व रात 8.30 बजे पूर्ण आहुती डाली जाऐगी।  इसके बाद 2 अक्तूबर को सुबह 8.30 बजे श्री रूद्दा होमा के बाद दोपहर 12.30 बजे पूर्ण आहुति डाली जाऐगी।
   इसी दिन शाम 6 बजे श्री चंडी क्लश स्थापना की जाऐगी व इसके साथ ही चंडी प्राथना भी की जाऐगी। रात 8.30 पर पूर्णआहुति होगी। इसके बाद 3 अक्तूबर को सुबह 9 बजे श्री चंद्रिका होमा के बाद दोपहर 1 बजे पूर्ण आहुति डाली जाऐगी। इसके बाद माता के प्रसाद का भी प्रबंध किया गया है। मां भक्त इस उत्सव में शामिल होकर मां का आर्शिवाद प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *