सीएम मान के जन्मदिन पर एचएमवी में लगाया गया रक्तदान कैंप

शिक्षा

प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने सीएम की नीतियों की तारीफ करते हुए जन्मदिन की दी बधाई

टाकिंग पंजाब

जालंधर। पंजाब के सीएम भगवंत मान के जन्मदिन के उपल्क्षय में आम आदमी पार्टी की तरफ से लगाए जा रहे रक्तदान कैंप का आज शहर की कईं जगहों पर आयोजन किया गया। इसके चलते हंसराज महिला महाविद्यालय में भी रक्तदान कैंप लगाया गया, जिसका उद्घाटन पंजाब के कैबेनिट मंत्री बलकार सिंह, राजविंदर कौर, रमन अरोड़ा एमएलए, डॉ. रमन शर्मा, सिविल सर्जन द्वारा किया गया। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने सभी अतिथियों का ग्रीन प्लांटर भेंट कर स्वागत किया।        मंत्री बलकार सिंह ने कहा कि उनकी ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी कलम इसी तरह समाज की भलाई के लिए चलती रहे। विधायक रमन अरोड़ा ने छात्राओं के उत्साह की सराहना की। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने भगवंत सिंह मान की नीतियों की तारीफ करते हुए उनके जन्मदिन की बधाई दी। पहल संस्था की हरविंदर कौर ने सभी रक्तदाताओं को जूट के बैग देकर जीवन रक्षा के साथ पर्यावरण रक्षा का भी संदेश दिया। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. रमन शर्मा, डॉ. गीता एम.एस, डा. वरिंद्र कौर एस.एम.ओ., डॉ. गुरपिंदर कौर, दिनेश ढल्ल व अनिल ढल्ल भी विशेष मेहमान के तौर पर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *