सेंट सोल्जर ने पर्यावरण को बचा सुरक्षित दीपावली मनाने का दिया संदेश

शिक्षा

छात्रों के लिए करवाई गई इंटर स्कूल रंगोली, दीया डेकोरेशन, कैंडल डेकोरेशन, गिफ्ट रैपिंग आदि प्रतियोगताएं

टाकिंग पंजाब

जालंधर। सेंट सोल्जर इंटर कॉलेज फ्रेंड्स कॉलोनी ब्रांच में दीपावली के उपलक्ष्य में पटाखे ना चला कर पर्यावरण को बचाने का सन्देश देते हुए ग्रीन दीपावली मनाई गई प्रिंसिपल मनगिंदर सिंह के दिशा निर्देशों पर छात्रों के लिए इंटर स्कूल रंगोली, दीया डेकोरेशन, कैंडल डेकोरेशन, ग्रीटिंग कार्ड, थाली मैकिंग, गिफ्ट रैपिंग आदि प्रतियोगताऐं करवाई गई।
       छात्रों ने प्रतियोगितायों में भाग लेते हुए अपनी कला का बाखुबी प्रदर्शन किया। इसके अतिरिक्त छात्रों द्वारा कल्चरल प्रोग्राम पेश किया गया। प्रिंसिपल मनगिंदर सिंह द्वारा विजयी रहे छात्रों को सम्मानित करते हुए उन्हें दीपावली बधाई दी और उन्हें सुरक्षित ढंग से दीपावली मनाने को कहा। वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी को दिवाली की शुभकामनाऐं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *