प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात रेडियो कार्यक्रम के 107वें एपिसोड में देश की जनता को किया संबोधित…

आज की ताजा खबर देश

2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों के पीड़ितों को याद करते हुए भारत के जांबाज वीरों दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि…

साल 2022 में भारतीयों द्वारा पेटेंट आवेदन में 31 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई- पीएम मोदी

टाकिंग पंजाब

नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ रेडियो कार्यक्रम के 107वें एपिसोड में देश की जनता को संबोधित किया व देशवासियों को संविधान दिवस की शुकामनाएं देते हुए कहा कि हम 2015 संविधान दिवस मना रहे हैं। संविधान में अब तक 106 बार संशोधन किया जा चुका है। 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारत के संविधान को अंगीकार किया था। हम सब मिलकर विकसित भारत के संकल्प को जरूर पूरा करेंगे।       उन्होनें आगे कहा कि मुझे याद है जब साल 2015 में हम बाबा साहेब आंबेडकर की 125वीं जयंती मना रहे थे, उसी समय ये विचार आया था कि 26 नवंबर को संविधान दिवस के तौर पर मनाया जाएगा। तब से हर साल आज के इन दिन को हम संविधान दिवस के रूप में मनाते आ रहे हैं व यह भी बहुत प्रेरक है कि संविधान सभा के कुछ सदस्य मनोनीत किए गए थे, जिनमें से 15 महिलाएं थी। राष्ट्र निर्माण में जब सबका साथ होता है, तभी सबका विकास भी हो पाता है। मुझे संतोष है कि संविधान निर्माताओं के उसी दूरदृष्टि का पालन करते हुए, अब भारत की संसद ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को पास किया है।       पीएम मोदी ने आगे कहा कि समय, परिस्थिति व देश की आवश्यकता को देखते हुए अलग-अलग सरकारों ने अलग-अलग समय पर संशोधन किए लेकिन ये भी दुर्भाग्य रहा कि संविधान का पहला संशोधन, फ्रीडम ऑफ स्‍पीच व फ्रीडम ऑफ एक्‍सप्रेशन के अधिकारों में कटौती करने के लिए हुआ था। इस कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों के पीड़ितों को भी याद किया व कहा कि हम 26 नवंबर को कभी नहीं भूल सकते। यह भारत का सबसे जघन्य आतंकवादी हमला था।          इसी दिन देश में सबसे जघन्य आतंकवादी हमला हुआ था। मुंबई हमले में अपना जीवन गंवाने वाले सभी लोगों को मैं श्रद्धांजलि देता हूं व इस हमले में हमारे जो जांबाज वीरगति को प्राप्त हुए, देश उन्हें आज याद कर रहा है। आतंकियों ने मुंबई और पूरे देश को हिलाकर रख दिया था परंतु यह भारत की क्षमता है कि हम उस हमले से उबर गए व अब पूरी हिम्मत के साथ आतंकवाद को कुचल रहे हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वोकल फोर लोकल की उपयोगिता के बारे में बात करते हुए कहा कि बीते कुछ दिनों के भीतर ही दीवाली, भैया दूज व छठ पर देश में चार लाख करोड़ से ज्यादा का कारोबार हुआ है और इस दौरान भारत में बने उत्पादों को खरीदने का जबरदस्त उत्साह लोगों में देखा गया।         वोकल फोर लोकल का ये अभियान पूरे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देता है व वोकल फोर लोकल अभियान रोजगार की गारंटी है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि सूरत में युवाओं की एक टीम ने प्रोजेक्ट सूरत की शुरुआत की है जिसका लक्ष्य सूरत को सफाई और सस्टेनेबल विकास की मिसाल बनाना है। इसके तहत युवा सार्वजनिक जगहों की सफाई करते हैं और आज इन लोगों की संख्या 50 हजार से ज्यादा हो गई है। इन लोगों की टीम ने लाखों किलो कचरा हटाया है। तमिलनाडु के कोयंबटूर के लोगानाथन जी गरीब बच्चों को अपनी कमाई का एक हिस्सा दान देते हैं। वह अब तक 1500 से ज्यादा बच्चों की मदद कर चुके हैं।       पीएम मोदी ने भारतीयों द्वारा पेटेंट आवेदन में आई तेजी को लेकर कहा कि अब लोग ज्यादा से ज्यादा डिजिटल पेमेंट कर रहे हैं, ये भी बहुत उत्साह बढ़ाने वाला है। आप तय करिए कि एक महीने तक आप यूपीआई से या किसी डिजिटल माध्यम से पेमेंट करेंगे या कैश पेमेंट नहीं करेंगे। भारत में डिजिटल क्रांति की सफलता ने इसे बिल्कुल संभव बना दिया है। साल 2022 में भारतीयों द्वारा पेटेंट आवेदन में 31 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।         वर्ल्ड इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी ऑर्गेनाइजेशन ने एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें पेटेंट फाइल करने में सबसे आगे रहने वाले टॉप-10 देशों में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। सरकार ने जो प्रशासनिक और कानूनी सुधार किए हैं। उसके बाद आज हमारे युवा एक नई ऊर्जा के साथ बड़े पैमाने पर इनोवेशन में जुटे हैं। ये लगातार दूसरा साल है, जब दीपावली के अवसर में कैश देकर कुछ सामान खरीदने का प्रचलन धीरे-धीरे कम होता जा रहा है व अब लोग ज्यादा से ज्यादा डिजिटल प्रेमेंट कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *