मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी व केंद्रीय गृह मंत्री पर जालंधर में चलाए शब्दों के बाण

आज की ताजा खबर पॉलिटिक्स

कहा, मुफ्त की रेवड़ियां बांटने के आरोप लगाने वाले प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी बताएं कि 15-15 रुपए वाले पापड़ किसने बेचे थे

मुख्यमंत्री ने आज जालंधर में रखा 30 करोड़ रुपए की लागत से होने वाले विकास कार्यों का नींव पत्थर.. बोले, रिंकू को जिता कर आपने सेंचुरी पूरी कर दी..

टाकिंग पंजाब

जालंधर। पंजाब में पहले 92 विधायक व 7 राज्यसभा सदस्य थे, लेकिन अब जालंधर वासियों ने सुशील रिंकू को जीता कर जालंधर की सीट उनकी झोली में डाल कर सेंचुरी बना दी है। मैंने जालंधर के विकास का वादा किया था व वादे के अनुसार मैं 30 करोड़ के विकास कार्यों का नींव पत्थर रखने के लिए आए हैं। इससे जालंधर में सुंदर सड़कें बनेंगी, सीवरेज की समस्या खत्म होगी व लोगों को पीने के पानी के साथ-साथ पार्किंग भी मिलेगी। इन बातो का प्रग्टावा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज जालंधर के दौरे पर किया।
  मुख्यमंत्री आज जालंधर में 30 करोड़ रुपए की लागत से होने वाले विकास कार्यों का नींव पत्थर रखने के लिए आए थे। भगवंत मान ने कहा कि जालंधर के लोगों ने इतिहास रचा है व कांग्रेस के 50 साल पुराने तंबू को उखाड़ फेंका है। जालंधर के लोगों ने आम आदमी पार्टी की पंजाब में जड़े लगा दी हैं। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में सबसे ज्यादा कुर्बानी पंजाबियों ने दी है व जब देश में बदलाव की बात आई तो वह भी पंजाब से आया, जब पंजाब के लोगों ने आप को 92 सीटें देकर आम आदमी पार्टी की सरकार बनाई। उन्होंने कहा कि जालंधर वासियों ने लोकसभा उपचुनाव में हमें जीता कर अपना वादा निभाया। अब वादा निभाने की बारी उनकी है। उन्होंने कहा आदमपुर में वादा किया था चाहे रिजल्ट कुछ भी आए लेकिन आदमपुर की सड़क जरूर बनेंगी व इस सड़क का काम शुरू हो गया है।
     उन्होंने कहा कि जालंधर में जंडियाला से गोराया के लिए जाने वाली सड़क जो कि खड्डो में ढूंढनी पड़ती थी, उसका भी टेंडर हो गया है।उन्होंने कहा कि पिछले दिनों वह केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलने पहुंचे थे व उनके साथ सांसद सुशील कुमार रिंकू भी थे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि पंजाब में विकास कार्यों से खुश हैं और उन्होंने जो भी सड़क का काम बताया उस पर तुरंत हामी भरर दी। उन्होंने कहा कि इसके बाद वह शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी से मिले उन्होंने भी विकास के लिए पैसा देने का आश्वासन दिया है। अपने इस भाषण के दौरान सीएम भगवंत मान केंद्र की सरकार पर निशाना साधना नहीं चूके। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री की तरफ से उन पर मुफ्त की रेवड़ियां बांटने के आरोप लगाने पर कहा कि प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी बताएं कि 15-15 रुपए वाले पापड़ किसने बेचे थे।
     उन्होंने जनसभा में मौजूद लोगों से पूछा कि बताओ आपके खातों में 15-15 लाख रुपए आए या नहीं ? भगवंत मान ने तंज कसते हुए कहा कि बेचारे गरीबो के घर में दो-चार हजार पड़ा था, वह भी नोटबंदी की भेंट चढ़ गया। मान ने कहा कि पहले कहते थे कि दो हजार के नोट से ब्लैक मनी ख़त्म हो जायेगी, लेकिन अब कहते हैं नोट बंद करने से ख़त्म होगी। इस दौरान भगवंत मान एक अलग ही मूढ़ में नजर आए। उन्होंने बिना नाम लिए एक कहानी के जरिए शब्दों के खूब बाण चलाए। मुख्यमंत्री ने जनसभा में एक कहानी सुनाई कि चौथी पास राजा को उसके प्यादों ने कहा की दिल्ली में गरीब बच्चे पढ़ लिख गए है। यह अफसर बन जायेंगे तो गरीबी दूर हो जायेगी, फिर हमें कौन पूछेगा। इस पर चौथी पास राजा ने पूछा यह सब कौन कर रहा है। प्यादा बोला, मनीष सिसोदिया कर रहा है।
   इस पर चौथी पास राजा बोला, मनीष सिसोदिया को जेल में बंद कर दिया जाए। प्यादा फिर से अपने चौथी पास राजा के दरबार में पहुंचा और कहा कि दिल्ली के अस्पतालों में लोगों का इलाज फ्री में हो रहा है। यदि ऐसा ही रहा तो जिन अस्पतालों से हमने कमीशन ली है उनका क्या होगा। इस पर फिर से चौथी पास राजा ने पूछा यह सब कौन कर रहा है। प्यादा बोला, यह सत्येंद्र जैन कर रहा है। चौथी पास राजा ने आदेश दिया उसे भी जेल में बंद कर दो। भगवंत मान ने कहा कि अब भाजपा के नेता मंचो पर खुद ही बोल रहे हैं फ्री की रेवड़ियां बांट रहे हैं। यदि लोगो को 300 यूनिट बिजली मुफ्त मिल गई, अस्पतालों में इलाज मुफ्त मिल गया, स्कूलों में निशुल्क अच्छी शिक्षा मिल गई है तो इससे भी उन्हें दिक्कत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *