सीटी ग्रुप ने लोगों को जागरूक कर मनाया विश्व एड्स दिवस

शिक्षा

छात्रों ने लंबरी गांव में नुक्कड़ नाटक द्वारा लोगो को किया जागरूक…

टाकिंग पंजाब

जालंधर। विश्व एड्स दिवस पर एचआईवी/एड्स के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए सीटी ग्रुप ने एक जीवंत रेड रिबन रैली का आयोजन किया जिसका उद्देश्य करुणा और समझ की भावना को बढ़ावा देते हुए एचआईवी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी लोगो तक पहुँचाना। रैली में आकर्षक पोस्टरों और जानकारीपूर्ण पैम्फलेटों के माध्यम से इस मुद्दे का एक आकर्षक प्रदर्शन किया गया। छात्रों ने लंबरी गांव में नुक्कड़ नाटक द्वारा लोगो को जागरूक किया। इस नाटक ने रचनात्मक रूप से करुणा और सहानुभूति की आवश्यकता पर जोर दिया।

      यह रैली लंबरी गांव और अन्य प्रमुख क्षेत्रों से होकर गुजरी एचआईवी जागरूकता विभिन्न वर्गों तक पहुंचाई गई। रेड रिबन रैली में सीटी ग्रुप की संकाय ने भी भाग लिआ। इस में डीन ऑफ एकेडमिक्स डॉ. परमिंदर नैन ; छात्र कल्याण के डीन, डॉ. अर्जन; फार्मेसी विभाग की प्रिंसिपल डॉ. जसप्रीत कौर; और सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल (लड़के) के प्रिंसिपल तरसेम सिंह उपस्थित थे। डीन एकेडमिक सीटी ग्रुप, डॉ. परमिंदर नैन ने कहा कि रेड रिबन रैली जैसे आयोजन एचआईवी के बारे में जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण पहल है। ऐसी सामाजिक रूप से प्रभावशाली पहल में छात्रों की सक्रिय भागीदारी देखना खुशी की बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *