सेंट सोल्जर इंटर कॉलेज में एनुअल स्पोर्ट्स मीट का भव्य आयोजन

खेल शिक्षा

चेयरमैन अनिल चोपड़ा ने छात्रों को भविष्य के लिए दी शुभकामनाऐं

टाकिंग पंजाब

जालंधर। सेंट सोल्जर इंटर कॉलेज फ्रेंड्स कॉलोनी में जूनियर स्पोर्ट्स मीट करवाई गई जिसमें प्रिंसिपल मनगिंदर सिंह के दिशा निर्देशों पर प्री-नर्सरी से पाँचवीं कक्षा तक के छात्रों ने भाग लिया। नन्हें छात्रों के लिए रेस, जम्प रेस, बॉल्स कलेक्टिंग, क्रॉल रेस, बैक रेस, फ्रॉग रेस आदि करवाई गई। जिसमें छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सिंपल रेस में चाहत ने पहला, सहज ने दूसरा, गुरलीन ने तीसरा, जंपिंग रेस में राशिका ने पहला, रेहान ने दूसरा, स्पर्श ने तीसरा, फ्रॉग रेस रूबल ने पहला, जतिन ने दूसरा, अनीश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 

        एप्पल बैलेंस में हनी ने पहला, हरप्रीत ने दूसरा, जश्न ने तीसरा, हाई हील रेस में दिलशरण ने पहला, जसलीन ने दूसरा, तनवीर ने तीसरा, हर्डल रेस में राजवीर ने पहला, अंकित ने दूसरा, अगम ने तीसरा, बैक रेस में अंशजोत ने पहला, शिवम् ने दूसरा, आयुष ने तीसरा, बेंच जम्प में संदीप ने पहला, मनजोत ने दूसरा, प्रिंस ने तीसरा, ड्रेस उप रेस में सुमन ने पहला, जेसिका ने दूसरा, गुंजन और ख़ुशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रिंसिपल मनगिंदर सिंह ने विजयी रहे छात्रों को सम्मानित करते हुए उन्हें खेलों के साथ जुड़ने के लिए प्रेरित किया। चेयरमैन अनिल चोपड़ा ने छात्रों को भविष्य के लिए शुभ कामनाऐं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *