केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा आतंकी घोषित करने के बाद गोल्डी बराड़ का सामने आया नया इंटरव्यू…

आज की ताजा खबर देश पंजाब

गोल्डी बराड़ ने इंटरव्यू में देश विरोधी किसी व्यक्ति से कोई संबंध होने की बात को सिरे से किया खारिज…

टाकिंग पंजाब

चंडीगढ़। बीते दिनों गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा आतंकी घोषित कर दिया गया था। इससे पहले लखबीर सिंह लंडा को भी केंद्र सरकार आतंकी घोषित कर चुकी थी। गोल्डी बराड़ कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का खास साथी है। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद गोल्डी बराड़ ने ही जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर ली थी। अब गोल्डी बराड़ का एक नया इंटरव्यू सामने आया है जिसमें उसने देश विरोधी किसी व्यक्ति से कोई संबंध होने की बात को सिरे से खारिज किया है।     सूत्रों के अनुसार सामने आए इस इंटरव्यू में गोल्डी ने कहा कि उनकी गैंग का किसी भी आतंकी संगठन के साथ लिंक नहीं है। उसकी गैंग हमेशा आतंकी संगठनों के खिलाफ थी और रहेगी। देश विरोधी गतिविधियों में उनका गैंग का कोई भी मेंबर शामिल नहीं है। गोल्डी ने अपने एंटी बंबीहा गैंग से जुड़े लोगों को धमकी देते हुए कहा कि ये कोई गैंगस्टर नहीं, बल्कि नशेड़ी हैं। कुछ को हमारी गैंग खत्म कर चुकी है और जो बचे हैं उनकी जल्द बारी आ जाएगी। हम सरकार के आगे सरेंडर नहीं करेंगे। हमारी लड़ाई हमारे भाइयों के लिए हमेशा जारी रहेगी। हम भगवान के आगे सरेंडर कर चुके हैं।      इतना ही नहीं, सलमान खान को निशाने पर लेते हुए गोल्डी ने कहा कि हम सलमान खान को जरूर मारेंगे। वह लॉरेंस भाई का दुश्मन है व जो बंदा लॉरेंस का दुश्मन है, वह हमारा भी दुश्मन होगा। सलमान खान एक अहंकारी बंदा है। उसे छोड़ेंगे नहीं। बॉलीवुड में सलमान खान ने कई नए कलाकारों को चलने तक नहीं दिया। सलमान खान अपने आप को बदमाश समझता है। उसे हम दिखाएंगे कि बदमाश कौन होते हैं। हमारी सलमान के साथ सिर्फ जानवर मारने को लेकर ही रंजिश है। हम कोशिश कर रहे हैं, जल्द इसका प्रमाण मिलेगा। वहीं, भारत द्वारा आतंकी घोषित किए गए सुक्खा दुन्नेके की हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए गोल्डी ने कहा कि भारत द्वारा आतंकी घोषित किए गए सुक्खा दुन्नेके की हत्या भी हमारी गैंग ने की है।     इसे लेकर हमारी गैंग ने ही पोस्ट शेयर की थी। सुक्खा हमारे कई भाइयों की हत्या में शामिल था। उसने हमारे कई लड़कों को मरवाया व साथ ही साथ वह ड्रग्स का बड़े स्तर पर व्यापार करता था। उसका ड्रग्स का काम सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि कनाडा में भी था जिससे यूथ को नुकसान पहुंचाया जा रहा था। इतना ही नहीं, गोल्डी ने आगे कहा कि खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डल्ला भी उनके निशाने पर है। वह कोई गुंडा नहीं, बल्कि नशेड़ी है। डल्ला कोई गैंगस्टर नहीं है। वह सिर्फ शरीफ लोगों को डरा-धमका कर पैसे ऐंठता है। उन्हें और कोई काम नहीं। वह सिर्फ अपने लिए लोगों से पैसे इकट्ठा कर रहे हैं और कुछ नहीं। अर्श डल्ला को भी जल्द मारेंगे​​​​​। वह हमारी रडार पर है व जल्द उसका टाइम भी आ जाएगा।      कनाडा में पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल के घर फायरिंग को लेकर बराड़ ने कहा कि कनाडा में पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल के घर पर हमने फायरिंग करवाई थी। गिप्पी सलमान खाने के आगे पीछे ज्यादा घूमता था इसलिए भी हमें इसके बारे में भी सोचना पड़ा। सिद्धू मूसेवाला के साथ भी वह ज्यादा प्यार दिखा रहा था। हर जगह पर वह हमारे एंटी गैंग्स के साथ ज्यादा घुल मिल रहा था। पब्लिसिटी लेने के लिए ज्यादा उछल रहा था, इसलिए उसे औकात दिखाने के लिए ऐसा किया था। बस उसे फायरिंग करवा कर वॉर्निंग दी थी और कुछ नहीं।      गोल्डी ने इंटरव्यू में आगे कहा कि रैपर हनी सिंह के साथ हमारी कोई रंजिश नहीं थी, ना ही है। हमे सिर्फ पैसे की जरूरत थी, इसलिए हनी सिंह को कॉल किया था। वो कॉल मैंने खुद की थी। गैंग चलाने के लिए बहुत पैसों की जरूरत होती है इसलिए पैसों के लिए ही उसे कॉल किया था। हथियारों की दिक्कत को लेकर गोल्डी ने कहा कि हमारी गैंग में 5 हजार से ज्यादा भाई हैं। सभी को कुछ ना कुछ चाहिए तो है। इतना बड़ा गैंग चलाने के लिए हथियारों की जरूरत तो पड़ती ही है। हथियारों की कोई दिक्कत नहीं है। जो चाहिए आराम से मिल जाता है। पूरी दुनिया में कोई ऐसा हथियार नहीं है जो हमारी पहुंच से बाहर है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *