किसानों का पंजाब-हरियाणा शंभू बॉर्डर पर हल्ला बोल..सेफ्टी बैरियर तोड़े… पुलिस ने ड्रोन से दागे आंसू गैस के गोले

आज की ताजा खबर देश

प्रर्दशनकारियों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने चलाई वॉटर कैनन … महाैल हुआ तनावपूर्ण..दिल्ली, पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ की बॉर्डर सील .. हरियाणा के 7 व राजस्थान के 3 जिलों में इंटरनेट सेवा भी बंद

टाकिंग पंजाब

अंबाला। पंजाब के अलग अलग शहरों से दिल्ली कूच करने निकले किसानों की पुलिस के साथ जमकर भिडंत हुई है। किसानों ने पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर लगी बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश तो पुलिस ने ड्रोन से आंसू गैस के गोले दागे हैं। हरियाणा में कई जगहों पर किसानों ने बैरिकेड हटाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उनको रोक दिया है।   इस अंदोलन के चलते पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर माहौल तनावपूर्ण बन गया है। आंदोलन को देखते हुए दिल्ली, पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ की बॉर्डर सील कर दिए गए हैं। हरियाणा के 7 व राजस्थान के 3 जिलों में इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है। इसके अलावा 15 जिलों में धारा 144 लागू है। हरियाणा और दिल्ली की सिंघु-टीकरी बॉर्डर, यूपी से जुड़ा गाजीपुर बॉर्डर सील हैं। दिल्ली में भी कड़ी बैरिकेडिंग है। यहां एक महीने के लिए धारा 144 भी लागू कर दी गई है। भीड़ जुटने और ट्रैक्टर्स की एंट्री पर रोक लगा दी गई है।     किसानों का दावा है कि वह सुई से हथौड़ा तक सब लेकर चले हैं। किसानों का कहना है कि उनके पास पर्याप्त डीजल व पत्थर तोड़ने के औजार भी हैं। हम गांव से 6 महीने का राशन लेकर चले हैं। किसान मजदूर मोर्चा के संयोजक सरवण सिंह पंधेर का कहना है कि सरकार किसानों की मांगों को लेकर गंभीर नहीं है व उनके मन में खोट है। उधर पुलिस किसानों को रोकने का भरकस प्रयास कर रही है लेकिन किसी किसी भी हालत में रूकने को तैयार नहीं है। किसानों के गुस्से को देखते हुए कईं राज्यों में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। फिलहाल किसानों का प्रर्दशन जारी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *