गुजरात में चुनाव प्रचार करने पर सोशल मीडिया पर घिरे सीएम भगवंत मान

आज की ताजा खबर पॉलिटिक्स

लोगों ने उन्हें ट्विटर पर ट्रोल करना किया शुरू.. एक ट्वीटर हैंडलर ने कहा.. सारा दिन गुजरात घूमने के बजाय पंजाब में कोई काम कर लो।

टाकिंग पंजाब

चंडीगढ़। पंजाब की सत्ता हासिल करने के बाद अब आम आदमी पार्टी हिमाचल व गुजरात की सत्ता हासिल करने की सोच रही है। इसके चलते दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान हिमाचल व गुजरात में प्रचार करने में जुटे हुए हैं। पंजाब के सीएम भगवंत मान गुजरात के लोगों को पंजाब व दिल्ली का उदाहरण देकर भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने का दावा कर रहे हैं। पंजाब के सीएम भगवंत मान के गुजरात में चुनाव प्रचार करने पर लोगों ने उन्हें ट्विटर पर ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

लोग लगातार सीएम भगवंत मान को टि्वटर पर ट्रोल करने में जुटे हैं। लोगों ने मान से पूछा है कि वह गुजरात में क्या कर रहे हैं, वह पहले से ही बेहतर है। सारा दिन गुजरात घूमने के बजाय पंजाब में कोई काम कर लो। एक ट्विटर हैंडलर ने तो सीेएम भगवंत मान के जर्मनी दौरे पर तंज कसते हुए पूछा है कि आप वहीं पर थे ? एक व्यक्ति ने सीएम मान से कहा कि पंजाब में अभी भी 10 घंटे बिजली सप्लाई नहीं हाे रही है। यहां तक की हर रोज अपराध हो रहा है।


पंजाब की समस्याओं पर सीएम मान के लेटर-ऑन पर भी तंज

पंजाब में रोजाना हो रही अपराधिक घटनाओं पर विपक्षी पार्टीयां सरकार को हर रोज घेर रही हैं। इन विरोधी पार्टीयों का कहना है कि पंजाब में क्राइम का ग्राफ बढ़ा है। आप के राज में कोई भी संतुष्ट नहीं है, जिसका सबूत सरकारी विभागों में समय से सैलरी न मिलना, लंबित करोड़ों रुपए का फंड जारी न होना व किसानों का सीएम मान के संगरूर स्थित आवास के सामने कई दिन से पक्का मोर्चा लगाकर बैठना हैं। विरोधी पार्टीयों का कहना है कि इसके बावजूद भगवंत मान समस्याओं को लेटर-ऑन कह कर गुजरात में चुनाव प्रचार में दमखम दिखा रहे हैं, जबकि उन्हें पंजाब में रहकर पंजाब की समस्याओं की तरफ ध्यान देना चाहिए।

  उधर दूसरी तरफ दिल्ली के सीएम केजरीवाल व पंजाब के सीएम भगवंत मान बिना किसी की परवाह किए हिमाचल व गुजरात में जोर शोर से प्रचार करने में जुचे हुए हैं। आम आदमी पार्टी को यकीन है कि पंजाब की तरह हिमाचल व गुजरात की जनता भी उन्हें एक मौका जरूर देगी। बाकी इन दोनों राज्यों में होने वाले चुनावी नतीजों से आप के अगले चुनावी सफर का पता चल जाऐगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *