खालिस्तान जिंदाबाद के नारे के बाद पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

आज की ताजा खबर पंजाब

खालिस्तान समर्थकों ने एक बार फिर दी पुलिस को सीधी चुनौती

टाकिंग पंजाब

जालंधर। महानगर जालंधर में एक बार फिर से खालिस्तान समर्थकों की तरफ से खालिस्तान रिफेंडम जिंदाबाद के स्लोगन से दीवारें भर दी गई। दीवारों पर लिखे गए खालिस्तान जिंदाबाद के नारे के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने सोशल मीडिया पर धमकी देते हुए कहा कि जिन हाथों से दीवारों पर खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखवाए गए हैं, वह रॉकेट लॉन्चर भी चलाना जानते हैं। हम चाहते तो वह भी चला देते। आज जो काम किया है, यह रेफरेंडम का हिस्सा है। जिस पीएपी की दीवार पर आज खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखवाए गए है यह वही स्थान है जहां पर खालिस्तान की बब्बर फोर्स के मुखिया जनरल लाभ सिंह ने सिखों के कातिल रिबैरो पर गोलियां चलाई थीं। पन्नू ने मुख्यमंत्री भगवंत मान व विधायक मनदीप सिंह सिद्धू को भी चेतावनी देते हुए कहा कि भगवंत मान व मनदीप ने संगरूर में उनके नारे लिखने वाले कुछ लोगों को पकड़वा कर ठीक नहीं किया है। हालांकि मीडिया के पहुंचने से पहले पुलिस की ओर से स्लोगन पर रंग लगा उन्हें मिटा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *