देवेंद्र फडणवीस आज ही सरकार बनाने का दावा कर सकते हैं पेश

आज की ताजा खबर पॉलिटिक्स

शिवसेना सत्ता के लिए पैदा नहीं हुई, सत्ता शिवसेना के लिए पैदा हुई है- संजय राउत

टाकिंग पंजाब

महाराष्ट्र। राजनीतिक उठापटक के खत्म होते ही शिवसेना सत्ता से बाहर हो गई व अब भाजपा वापिस से सत्ता संभालने को तैयार है। सूत्रों के अनुसार देवेंद्र फडणवीस राज्यपाल के सामने आज ही सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। एकनाथ शिंदे गोवा से मुंबई के लिए रवाना हो चुके हैं। कहा जा रहा है कि उनके पास 39 विधायकों का समर्थन पत्र है। मुंबई में मौजूदा हालात को देखते हुए केंद्र ने एकनाथ शिंदे को जेड प्लस सिक्योरिटी दी है। शिंदे की फडणवीस से मुलाकात होगी। इसमें डिप्टी सीएम व मंत्री पदों को लेकर फॉर्मूला फाइनल किया जाएगा। फडणवीस सरकार में एकनाथ शिंदे को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। वहीं शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि​ शिवसेना सत्ता के लिए पैदा नहीं हुई, सत्ता शिवसेना के लिए पैदा हुई है। ये बाला साहेब का मंत्र रहा है। हम वापस काम करेंगे व फिर अपने दम पर सत्ता में आएंगे। हमें अपनों ने धोखा दिया। अपने लोगों ने खंजर घोंपा। उद्धव ठाकरे को दगाबाज कैसे दोष दे सकते हैं। बागी विधायकों को सरकार गिराने का ठेका मिला था। दगाबाजों का महाराष्ट्र में ये नया प्रयोग है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *