किसान आंदोलन के 12वें दिन भी शंभू और खनौरी बॉर्डर पर डटे किसान… दिल्ली कूच का फैसला 29 फरवरी तक टाला…

आज की ताजा खबर पंजाब

खनौरी बॉर्डर पर जान गंवाने वाले युवा किसान शुभकरण सिंह की याद में रात को निकाला जाएगा कैंडल मार्च…

टाकिंग पंजाब

अंबाला। किसान आंदोलन के 12वें दिन भी पंजाब के किसान शंभू और खनौरी बॉर्डर पर डटे हुए हैं। हालांकि, किसानों ने दिल्ली कूच का फैसला 29 फरवरी तक टाल दिया है। कल यानि शुक्रवार को किसान हिसार के नारनौंद से खनौरी बॉर्डर जाना चाहते थे जिसके बाद हरियाणा में किसानों और पुलिस के बीच जमकर टकराव हुआ था। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए आंसू गैस के गोले दागे जिसे देख किसानों ने पथराव किया तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।          इस झड़प में 24 पुलिसकर्मी और 16 किसान घायल हुए। इस घटना के बाद हिसार में अभी तनावपूर्ण हालात बने हुए हैं। हरियाणा के 7 जिलों में मोबाइल इंटरनेट पर रोक 24 फरवरी की रात 12 बजे तक के लिए बढ़ा दी गई है। बता दें कि किसान आंदोलन दौरान खनौरी बॉर्डर पर जान गंवाने वाले युवा किसान शुभकरण सिंह का अभी अंतिम संस्कार नहीं हुआ है व रात को यहां युवा किसान शुभकरण की याद में कैंडल मार्च निकाला जाएगा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यह ऐलान किया था कि शुभकरण सिंह के परिवार को पंजाब सरकार एक करोड़ रुपए देगी व शुभकरण की छोटी बहन को सरकारी नौकरी दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *