एचएमवी की छात्राओं के लिए जयपुर ट्रिप का सफल आयोजन

आज की ताजा खबर शिक्षा

छात्राओं के लिए एक्सपोजर बहुत जरूरी है व एचएमवी इस क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहा है- प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन

टाकिंग पंजाब

जालंधर। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन के दिशा-निर्देशन में हंसराज महिला महाविद्यालय की छात्राओं के लिए जयपुर ट्रिप का आयोजन किया गया। छात्राओं ने जयपुर में विभिन्न स्थानों का दौरा किया जिनमें सिटी पैलेस, जंतर-मंतर, हवा महल, जल महल, आमेर किला तथा अल्बर्ट हाल म्यूजियम शामिल थे। छात्राओं ने भारतीय राजाओं के इतिहास की जानकारी एकत्रित की। छात्राओं ने राजस्थान की संस्कृति को नजदीक से देखा।       उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों, नृत्य, भोजन, शॉपिंग, मैजिक शो व चोखी ढाणी में ऊंट की सवारी का आनंद लिया। उन्होंने जौहरी बाजार व बापू बाजार में शॉपिंग का भी आनंद लिया। फैकल्टी सदस्य डॉ. सीमा खन्ना, डॉ. रविंदर मोहन जिंदल, मुक्ति व डॉ. बलजिंदर सिंह भी छात्राओं के साथ थे। इस ट्रिप की कन्वीनर डॉ. वीना अरोड़ा थी। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने अध्यापकों की टीम को बधाई दी तथा कहा कि छात्राओं के लिए एक्सपोजर बहुत जरूरी है तथा एचएमवी इस क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *