करोड़ों रूपए की संपत्ति व विरासत में बेटे को राजनीति गुर दे गए मुलायम सिंह यादव

आज की ताजा खबर शोक सन्देश

करीब 16.52 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक थे मुलायम यादव.. बेटे से ले रखा था 2 करोड़ का कर्ज 

टाकिंग पंजाब

नईं दिल्ली। सपा सरंक्षक व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का सोमवार को 82 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें यूरिन संक्रमण, ब्लड प्रेशर की समस्या व सांस लेने में तकलीफ के चलते 2 अक्टूबर को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था व उनकी तबीयत लगातार नाजुक बनी हुई थी। सपा संरक्षक मुलायम सिंह अपने पीछे अपने परिवार के लिए एक बड़ी राजनीतिक विरासत छोड़ गए हैं। साथ ही वह करीब 16.52 करोड़ रुपए की संपत्ति भी छोड़ गए हैं।


इटावा जिले के सैफई गांव में  22 नवंबर 1939 को जन्मे मुलायम सिंह यादव ने साल 1992 में समाजवादी पार्टी की स्थापना की थी। तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव की संपत्ति की बात करें तो 2019 में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव दौरान दाखिल किए गए हलफनामे  में उन्होंने इसका खुलासा किया था। इस हलफनामे के मुताबिक उनकी कुल नेटवर्थ 16.52 करोड़ रुपये थी। मुलायम सिंह व उनकी पत्नी साधना यादव की सालाना कमाई 32.02 लाख रुपये थी।

लोकसभा चुनाव के समय पर जमा किए गए इस हलफनामे में दर्ज कराई गई जानकारी को देखें तो उनके पास लखनऊ में एक घर होने के साथ ही इटावा में भी अचल संपत्ति थी। इसके आलावा कृषि योग्य भूमि की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह करीब 10 करोड़ रुपये की कृषि योग्य भूमि के मालिक थे। वहीं सपा संरक्षक के पास 17 लाख रुपये की कीमत की एक केमरी कार थी।

  हालांकि करोड़ों की संपत्ति मौजूद होने के बाद भी उनके ऊपर 2,13,80,000 रुपये का कर्ज था। खास बात यह थी यह कर्ज उन्होंने खुद अपने बेटे व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से लिया था। यह कर्ज उन्होंने क्यों लिया था, इस बात का खुलासा नहीं किया गया है। मुलायम सिंह यादव 10 बार विधानसभा और 7 बार लोकसभा के लिए चुने गए। उनके निधन पर पंजाब के नेताओं ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है। उनकी मृत्यु पर देश के प्रधानमंत्री, ग्रहमंत्री, पंजाब के मुख्यमंत्री से लेकर हर नेता से दुख का प्रग्टावा किया है। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि भगवान से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और सभी प्रशंसकों और परिजनों को दुख सहने की शक्ति दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *