सरारी के जरिए आप को घेरने की तैयारी…कांग्रेस ने पंजाब भर में किया कैबिनेट मंत्री की बर्खास्तगी को लेकर प्रर्दशन

आज की ताजा खबर पॉलिटिक्स

कांग्रेस ने आप पर लगाया आरोप..कहा, भ्रष्टाचार के मामले में लिप्त फौजा सिंह सरारी काे बचा रही है सरकार।

टाकिंग पंजाब

चंडीगढ़। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार पिछली सरकारों खासकर कांग्रेस के पिछले कार्यकाल में हुई गड़बड़ियों की जांच करवा रही है। इस जांच के घेरे में विपक्षी पार्टीयों के कईं नेताओं पर कानून का शिकंजा भी कसा हुआ है। इतना ही नहीं, कांग्रेस के करीब आधा दर्जन नेताओं पर तो भृष्टाचार को लेकर केस भी चल रहे हैं। अब अगर कांग्रेस के नेताओं पर आप ने केस दर्ज करवाए हैं तो इस मामले में मौका मिलते ही कांग्रेस कहां चुप रहने वाली थी।

   अब मौका मिलते ही कांग्रेस ने भी फौजा सिंह सरारी पर लगे भृष्टाचार के आरोपों के बाद आम की सरकार को घेर लिया है। साेमवार काे मिनी सचिवालय पर जिला कांग्रेस ने प्रदर्शन किया व आप पर आरोप लगाया कि पार्टी फौजा सिंह सरारी काे बचा रही है। फाैजा सिंह को बर्खास्त ना किए जाने के खिलाफ पूर्व विधायकों, पार्षदों ने डिप्टी कमिश्नर को ज्ञापन भी दिया। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने आम आदमी की सरकार व फौजा सिंह सरारी खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

   जिला कांग्रेस प्रधान अश्वनी शर्मा ने कहा कि सरकार में मंत्री फौजा सिंह सरारी भी भ्रष्टाचार के मामले में लिप्त हैं। कांग्रेस उनको बर्खास्त कर उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रही है, लेकिन सरकार इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार बदले की राजनीति के तहत काम कर रही है।

   उधर दूसरी तरफ आप सरकार में कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी की बर्खास्तगी को लेकर पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर अमृतसर में भी प्रर्दशन किया गया। इस दौरान सांसद गुरजीत सिंह औजला, पूर्व मंत्री हर प्रताप सिंह अजनाला, जिला अध्यक्ष अश्वनी कुमार पप्पू, कांग्रेस देहाती अध्यक्ष भगवंत पाल सिंह सच्चर, पार्षद विकास सोनी, पार्षद संदीप रिंका, पार्षद महेश खन्ना, सुरेंद्र चौधरी सीनियर डिप्टी मेयर आदि माैजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *