सीटी ग्रुप करेगा 11वीं राष्ट्रीय वोविनम मार्शल आर्ट चैंपियनशिप की मेजबानी

आज की ताजा खबर शिक्षा

सीटी ग्रुप के चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी ने चैंपियनशिप के लिए दी शुभकामनाएं

टाकिंग पंजाब

जालंधर।  सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस साउथ कैंपस शाहपुर में पहली बार 17 जून से 20 तक 11वीं राष्ट्रीय वोविनम मार्शल आर्ट चैंपियनशिप की मेजबानी करने जा रहा है। इसका आयोजन वोविनम एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा किया जा रहा है। इस दौरान वियतनामी मास्टर गुयेन टैन नघिया सम्मानित अतिथि के रूप में शामिल होंगे व सभी राष्ट्रीय रेफरी के लिए एक सेमिनार आयोजित करेंगे। राष्ट्रीय वोविनम मार्शल आर्ट चैंपियनशिप 20 राज्यों जैसे महाराष्ट्र, असम, छतीसगढ़, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, पंजाब , राजस्थान, तमिलनाडू, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली,पांडिचेरी, मेघालय, आंध्र प्रेदश से लगभग 600 खिलाड़ी व अधिकारी शामिल होंगे। इस चैंपियनशिप में सीटी ग्रुप के चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस के साथ ही वोविनम एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष विष्णु सहाय, वोविनम एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सचिव प्रत्युष पांडे औक वोविनम एसोसिएशन ऑफ इंडिया के कार्यकरी सचिव मास्टर शंकर महाबले भी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे। गौरतलब है कि चैंपियनशिप का उद्घाटन 17 जून की शाम को सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस साउथ कैंपस शाहपुर के सरदारनी मंजीत कौर ऑडिटोरियम में होगा। सीटी ग्रुप के चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी ने फेडरेशन व सभी प्रतिभागियों को चैंपियनशिप के लिए शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *