Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the news-portal domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in C:\inetpub\vhosts\cavarunsharma.in\talkingpunjab.in\wp-includes\functions.php on line 6121 जालंधर के पीएपी पहुंचे पीएम मोदी… चुनावी रैली दौरान जनता को किया संबोधित… – My CMS
पीएम मोदी ने कांग्रेस व आम आदमी पार्टी पर जमकर साधा निशाना…
कहा- जालंधर के प्यार का कर्ज आज भी मेरे ऊपर.. हमारे जालंधर के लोग बड़ी संख्या में मेरे बनारस भी आते रहते हैं…
टाकिंग पंजाब
जालंधर। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जालंधर के पीएपी मैदान में पहुंचे जहां उन्होनें रैली करते हुए जनता को संबोधित किया। पीएम मोदी ने रैली दौरान विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होनें जनता को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना के मुश्किल समय में आप सबने सेवा के प्रतिमान गढ़े थे। मैं राधा स्वामी डेरा की संत परंपरा को भी सलाम करता हूं। मेरे लिए पंजाब नया नहीं है। लंबे अरसे मैंने पंजाब में काम किया। कई बार जालंधर में मैंने अपने सुख दुख यहां बांटे हुए हैं। जालंधर के कुल्चे और कैंट के पकौड़ा, जालंधर के उस प्यार का कर्ज आज भी मेरे ऊपर है। हमारे जालंधर के लोग बड़ी संख्या में मेरे बनारस भी आते रहते हैं। इस बार भी संत रविदास जी के स्थान शील गोवर्धन पुर में कई विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करने का मौका मिला था। पीएम मोदी ने चुनावों को लेकर आगे कहा कि देश में 5 चरणों का चुनाव हो चुका है। छठे चरण का चुनाव कल होने जा रहा है। उसका प्रचार भी थम चुका है। जो लोग कल तक बीजेपी के खिलाफ गुब्बारा फुला रहे थे, उनका गुब्बारा भी फूट चुका है। अब कांग्रेस इंडिया गठबंधन वाले को कोई वोट नहीं देना चाहता। आप जालंधर चौक पर खड़े रहिए, पूछिए किसकी सरकार बनेगी। 100 में से 90 लोग कहेंगे कि मोदी की सरकार फिर से बनेगी। जब ये पक्का है, ईश्वर रूपी जनता ने फिर एक बार मोदी सरकार बनाना तय कर लिया है। तो फिर कौन ऐसी गलती करेगा कि उसका वोट खराब हो इसलिए इस बार चारों तरफ ये पक्का हो गया है कि फिर एक बार मोदी सरकार। पीएम मोदी यहीं ही नही रूके उन्होनें आगे कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि जहां कांग्रेस है, वहां समस्याएं हैं। जहां बीजेपी है वहां समाधान है। यही वजह है कि पूरा देश कह रहा है कि 4 जून 400 पार। पंजाब हमारे भारत की पहचान है। ये हमारे गुरुओं की पवित्र भूमि है। लेकिन कांग्रेस ने पंजाब को कभी भी जमीन के टुकड़े से ज्यादा नहीं माना। उन्होनें आगे कहा कि कांग्रेस ने सन 1947 में पंजाब को बांट दिया। हमारा करतारपुर साहिब देश की सीमा के बगल में लेकिन कांग्रेस ने पाकिस्तान को सौंप दिया जिसे गुरु नानक देव में आस्था होगी, क्या वो कभी ऐसा कर सकता है। 71 की जंग में पाकिस्तान के भारत ने 90 हजार से जवान बंधक बनाए। लेकिन कांग्रेस ने उन्हें माफ कर दिया। एक परिवार की वाह-वाही व एक वोट बैंक को खुश करने के लिए कांग्रेस लगी रही। पीएम मोदी ने कहा कि ये भाजपा सरकार है, जिसने आपकी भावनाओं की परवाह की। हमारी सरकार ने करतारपुर कॉरिडोर बनाया। हमने दर्शन करने के लिए रास्ता खोला, पहले श्री गोल्डन टेंपल में विदेशों में चंदे से रोक थी, वह रोक मोदी ने हटाई। हमारी सरकार ने गुरुओं के प्रकाश पर्व को पूरी श्रद्धा से देश विदेश में मनाया। तुष्टिकरण के खेल में डूबी कांग्रेस ये काम नहीं करा सकती। कांग्रेस की प्राथमिकता उसका वोट बैंक है। कांग्रेस ने अपने चहेते इतिहासकारों से जो किताबें लिखवाई, उसमें 2 परिवारों का जिक्र रहा एक अपने परिवार का और दूसरा मुगल परिवारों का। नतीजा ये हुआ कि हमारे देश की कई पीढ़ियां हमारे साहिबजादों से रूबरू नहीं हो पाया। इतना ही नहीं, उन्होनें कहा कि हमारा पंजाब देश का सीमावर्ती राज्य है। हमे इसे दोबारा संकट में नहीं जाने देना है। कांग्रेस ने दशकों तक जो पाप यहां किए थे, अब झाड़ू पार्टी कांग्रेस की उसी बेल को खाद पानी दे रही है। आप याद करिए इन्होंने क्या वायदे किए थे, इन्होंने कहा था कि दो महीनें में नशा खत्म करेंगे, लेकिन आज ड्रग्स डीलरों को पंजाब में फ्री लाइसेंस मिला हुआ है। परिवार के परिवार बरबाद हो रही हैं। पंजाब के लोग भी समझ रहे हैं कि झाड़ू वाले तो होलसेल नशे के व्यापारी हैं। कांग्रेस ने अपने वोट बैंक की करतूतों को छिपाया। कांग्रेस को लगा कि उसके पाप सामने आ जाएंगे, उसके वोट बैंक को अच्छा नहीं लगेगा। ये बीजेपी है जो सीना छोड़कर विरासत पर गर्व की बात करती है। हमने साहिबजादों की स्मृति में 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस की शुरुआत की। हमने 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस मनाने की शुरुआत की। कांग्रेस के साथ- साथ पीेएम मोदी ने पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार पर भी जमकर हमला बोला। उन्होनें पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि झाड़ू पार्टी ने कांग्रेस से आपातकाल का पाठ भी अच्छे से सीख लिया है। यह कांग्रेस की फोटो कॉपी पार्टी है, जो मीडिया हाउस इनकी धमकी के आगे झुक नहीं रहा उसपर मुकदमे करा रहे हैं, यही इनकी असलियत हैं। भाजपा ‘फ्रीडम ऑफ प्रेस’ के खिलाफ झाड़ू वालों की बेईमानी नहीं चलने देगी। यहां ये लोग एक दूसरे को गाली देते हैं और दिल्ली में गलबहियां करते हैं। जिन्होंने इतना बड़ा शराब घोटाला किया है, वह पंजाब में ड्रग्स की काली कमाई में डुबकी कैसे नहीं लगाएंगे। यही इनकी असलियत है। मैं अपने प्रदेश अध्यक्ष जी का अभिनंदन करता हूं। भाजपा अब फ्रीडम ऑफ प्रेस के खिलाफ झाड़ू वालों की ज्यादती नहीं चलने देगी। उन्होनें आगे कहा कि हमारा संकल्प है कि पंजाब में इंडस्ट्री को बढ़ावा मिले, हमारे पंजाब के लोगों को घर में काम मिले। इसलिए हम विकास को लेकर काम कर रहे हैं। आज जालंधर को वंदे भारत ट्रेन भी मिली है। जालंधर और फिल्लौर रेलवे स्टेशन का विकास हो रहा है। मोदी के तीसरे कार्यकाल में देश नई ऊंचाइयों को छुएगा। एक वादा पंजाब के बुजुर्गों से करना चाहता हूं। यहां 70 साल से अधिक जितने भी सीनियर सिटीजन हैं, उन्हें फ्री इलाज दिया जाएगा।