प्लेसमेंट रिकॉर्ड, प्रैक्टिकल ट्रेनिंग के चलते सेंट सोल्जर कॉलेज में बढी युवाओं की रुचि

आज की ताजा खबर शिक्षा

कॉलेज के छात्र खेलों में जीत हासिल कर भारत व ग्रुप का नाम रोशन कर चुके है- चेयरमैन अनिल चोपड़ा

टाकिंग पंजाब

जालंधर। सेंट सोल्जर कॉलेज में युवाओं की दाखिला लेने के प्रति रुचि बढ़ रही है। इसके बारे में ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा व वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने कहा कि सेंट सोल्जर कॉलेज (कोएड) पढ़ाई के साथ साथ शारीरिक शिक्षा पर भी महत्त्व दे रहा है। इसका सीधा सा कारण कॉलेज स्टाफ की काबिलियत, प्लेसमेंट रिकॉर्ड, प्रैक्टिकल ट्रेनिंग है।       उन्होंने कहा कि छात्र अपने रुचि के अनुसार छात्र कॉलेज में बी.ए, बी.कॉम, बी.सी.ए, बी.पी.डी, डिप्लोमा इन प्रोफ. एकाउंटेंसी, डी.सी.ए, डी.लैब, पीजीडीसीए, पी.जी डिप्लोमा इन साइबर लॉ एंड इनफार्मेशन सिक्योरिटी, पी.जी. डिप्लोमा इन पर्सनेल मैनेजमेंट एंड इंडस्ट्रियल रिलेशन कोर्स कर अपना भविष्य बना सकता है। ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा ने कहा कि कॉलेज के छात्रों ने बॉक्सिंग, ताइक्वांडो, बॉडी बिल्डिंग, आदि खेलों में जीत हासिल कर भारत एवं ग्रुप का नाम रोशन कर चुके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *