India No.1 News Portal
प्रधानाचार्या प्रवीण सैली ने सभी विजेताओं को पदक देकर किया सम्मानित
हिंदी भाषा के सुंदर तथा आदर्श-लेखन में आरोही सहगल, रूपनीत सिंह, प्रियल जुलका, देविका तथा जपलीन ने अपनी-अपनी कक्षा में पहला स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्या प्रवीण सैली ने हिंदी सुलेख प्रतियोगिता के सभी विजेताओं को पदक देकर उनका उत्साहवर्धन किया। डॉ. विदुर ज्योति (चेयरमैन ट्रस्ट), डॉ. सुविक्रम ज्योति (चेयरपर्सन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी;जनरल सैक्रेटरी,ट्रस्ट), रमनदीप (उप- प्रधानाचार्या) तथा ममता अरोड़ा (सहायक उप-प्रधानाचार्या) ने भी विजेता विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों तथा मार्गदर्शक अध्यापकगण को शुभकामनाएँ दीं।

Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in