सेंट सोल्जर में मनाया विशव योग दिवस, छात्रों ने सीखें कईं योग आसन

आज की ताजा खबर शिक्षा

शरीर को स्थिर ,विचारों पर नियंत्रण रखने के लिए योग सबसे श्रेष्ठ : संगीता चोपड़ा

टाकिंग पंजाब

जालंधर। मानसिक शांति, स्वस्थ शरीर में योग के महत्व के बारे में बताते हुए सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशंस के छात्रों द्वारा विश्व योग दिवस कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में मनाया गया। इसमें छात्रों को योग का महत्व की जानकारी देने के लिए ओपी मेमोरियल कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन से डॉ. विनोद अरोड़ा मुख्य रूप से उपस्थित हुए। इस कैंप में बीएड, डीपीएड, बीपीएड, बीपीईएस, डी.एल.एड कोर्सेज के छात्रों ने भाग लिया।

 

 

डॉ. अरोड़ा ने छात्रों को कहा कि वह विभिन्न प्रकार के योग जैसे परयाम, योग आसन, सुखासन, वक्रासन, मैडिटेशन, ओम का उच्चारण आदि करे। इसके अतिरिक्त उन्होंने शरीर को स्थिर रखने, अपने विचारों पर नियंत्रण रखने व शरीर में सकारात्मक ऊर्जा भरने के लिए सबसे श्रेष्ठ विधि योग के बारे में बताया। प्रिंसिपल डॉ. गुप्ता ने डॉ. विनोद अरोड़ा का धन्यवाद करते हुए उन्हें सम्मानित किया।

 

वाईस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने सभी को विशव योग दिवस की बधाई देते हुए छात्रों और स्टाफ मेंबर्स को योग के फायदे बताते हुए अपने जीवन में योग अपनाने के लिए प्रेरित किया।  उन्होंने कहा कि योग से हर रोग को ठीक किया जा सकता है इसलिए हमें अपने जीवन में योग को अपनाना चाहिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *