विश्व पर्यटन दिवस पर सेंट सोल्जर इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट में किया कार्यक्रम आयोजित

आज की ताजा खबर शिक्षा

पंजाब, कश्मीर, पश्चिमी बंगाल, गुजरात आदि राज्यों की संस्कृति दर्शा मनाया विश्व पर्यटन दिवस

टाकिंग पंजाब

जालंधर। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर विभिन्न राज्यों की संस्कृति को दर्शाते एक कार्यक्रम का आयोजन सेंट सोल्जर इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट में किया गया। इसके चलते कॉलेज परिसर को बहुत खास ढंग से सजाया गया। इस कार्यक्रम की खास बात यह थी कि छात्रों द्वारा विभिन्न राज्यों की संस्कृति को दर्शाया गया, जिसमें पंजाब, कश्मीर, पश्चिमी बंगाल, गुजरात, राजस्थान, लखनऊ राज्य शामिल थे। सभी टीमें की प्रदर्शनी देखने योग्य थी।    इस मौके पर ग्रुप वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा मुख्या अतिथि के रूप में उपस्तिथ हुए। उनका स्वागत कॉलेज प्रिंसिपल, ग्रुप कॉलेज एम.डी मनहर अरोड़ा तथा अन्य स्टाफ मेंबर्स द्वारा किया गया। इस दौरान छात्रों द्वारा विभिन्न राज्यों की प्रदर्शनी उनके पहने हुए लीबास, उनके द्वारा तैयार किए गए खान – पान से दिखाई पढ़ रही थी। इसके अतिरिक्त छात्रों ने हर राज्य का लोक नृत्य भी प्रस्तुत किया। टीम पंजाब का नेतृत्व शेफ अमृत महे, जम्मू कश्मीर का विकास शर्मा, टीम पश्चिमी बंगाल का मीनाक्षी शर्मा, गुजरात का ज्योति शर्मा द्वारा किया गया    इनके साथ ही राजस्थान का शेफ मनीष गुप्ता, टीम लखनऊ का नेतृत्व शेफ रवि कुमार द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में पंजाब एवं कश्मीर प्रथम स्थान, गुजरात एवं पश्चमी बंगाल दूसरे, टीम राजस्थान एवं लखनऊ तीसरे स्थान पर रहे। इस मौके पर ग्रुप वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी को इस दिन की बधाई देते हुए कहा कि हमारा देश अपने धर्मों, संस्कृति, इतिहास व प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। हमें इसकी सुंदरता को ऐसे ही बरक़रार रखना है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *