1-2 मई को लगेगा दो दिवसीय करियर गाइडेंस फेयर 2026, विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर

आज की ताजा खबर शिक्षा
Spread the love

गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब में निःशुल्क प्रवेश, विशेषज्ञ देंगे करियर और उच्च शिक्षा पर मार्गदर्शन

टाकिंग पंजाब

नई दिल्ली। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका ने जानकारी देते हुए बताया कि कमेटी द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विद्यार्थियों के भविष्य को नई दिशा देने के उद्देश्य से दो दिवसीय “करियर गाइडेंस फेयर (Career Guidance Fair 2026)” का आयोजन किया जा रहा है। यह करियर गाइडेंस मेला 1 और 2 मई 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक भाई लखी शाह वंजारा हॉल, गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब में आयोजित होगा। मेले में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी इसका लाभ उठा सकें।       हरमीत सिंह कालका ने बताया कि यह मेला विद्यार्थियों के लिए एक अनूठा मंच साबित होगा, जहां उन्हें विभिन्न करियर विकल्पों, उच्च शिक्षा के अवसरों और पेशेवर कोर्सों के बारे में विस्तृत जानकारी मिलेगी। साथ ही, शैक्षणिक विशेषज्ञ विद्यार्थियों को उनकी योग्यता और रुचि के अनुसार सही मार्गदर्शन प्रदान करेंगे, जिससे उनके भविष्य की मजबूत नींव तैयार हो सकेगी। उन्होंने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षा से जुड़े लोगों को इस मेले में शामिल होने के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि यह आयोजन न केवल जानकारी प्रदान करेगा, बल्कि नई संभावनाओं के द्वार भी खोलेगा और युवाओं को अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा तय करने में मदद करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *