Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the news-portal domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in C:\inetpub\vhosts\cavarunsharma.in\talkingpunjab.in\wp-includes\functions.php on line 6131 द रनवे 2026: सीटी ग्रुप में उभरते डिजाइनरों की प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन – My CMS
वार्षिक फैशन शो में परंपरा और आधुनिकता का अनूठा संगम, छात्रों ने कौशल से जीता दिल
टाकिंग पंजाब
जालंधर। शाहपुर स्थित सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के फैशन डिजाइन विभाग ने अपने बहुप्रतीक्षित वार्षिक फैशन शो “द रनवे 2026 – ए फैशन शो बाय बडिंग डिजाइनर्स” का सफल आयोजन सरदारनी मनजीत कौर ऑडिटोरियम में किया गया । इस कार्यक्रम में उद्योग विशेषज्ञों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और फैशन प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह आयोजन विभाग की रचनात्मक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता का सशक्त प्रमाण बना। इस वर्ष का फैशन शो सीटी ग्रुप के फैशन डिजाइन छात्रों की अद्भुत कल्पनाशीलता का प्रतीक रहा। उन्होंने वैश्विक फैशन ट्रेंड्स से प्रेरणा लेते हुए भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को खूबसूरती से प्रस्तुत किया। यह मंच उभरती प्रतिभाओं के लिए एक सशक्त अवसर साबित हुआ, जहाँ चौदह अनूठे कलेक्शन प्रस्तुत किए गए- जिनमें परंपरा और आधुनिकता का शानदार संगम देखने को मिला। रैंप पर चौदह थीम आधारित कलेक्शन ने रंग, शैली और विविधता का जीवंत दृश्य प्रस्तुत किया महारानी ब्राइडल एरा, स्कारलेट स्टाइल, हेरिटेज ऑफ फाइव रिवर्स, गुजराती ग्रेस, विंटेज स्ले, इम्पीरियल फ्यूजन, डोगरन एरा, फुलकारी फोक, कलरफुल लैंड, शीशा शाइन, फ्लावर बड्स, साड़ीरीइमैजिन्ड और कूत्योर रिबेलियन। प्रत्येक कलेक्शन ने छात्रों की गहन शोध, उत्कृष्ट कारीगरी और व्यक्तिगत रचनात्मक दृष्टिकोण को दर्शाया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम ने छात्रों को उद्योग विशेषज्ञों और फैशन इन्फ्लुएंसर्स से जुड़ने का भी अवसर प्रदान किया, जिससे उनके लिए नए करियर मार्ग खुल सके। प्रतियोगिता में विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन को सम्मानित किया गया। बेस्ट कलेक्शन – डिजाइनर श्रेणी में टीम 14 (कूत्योररिबेलियन) ने पहला स्थान प्राप्त किया, टीम 2 (विंटेज स्ले) दूसरे स्थान पर रही, और टीम 9 (स्कारलेट स्टाइल) तीसरे स्थान पर रही। इसके अलावा, ग्रुप 1 को उनके किड्स कलेक्शन “तियाना” के लिए विशेष सम्मान दिया गया। बेस्ट मॉडल पुरस्कार सभी टीमों में वितरित किए गए। प्रभनूर (कलरफुल लैंड), मुस्कान और धीरज (विंटेज स्ले), भूमि (साड़ी रीइमैजिन्ड), अवनूर कौर (फ्लावर बड्स), खलीना(डोगरन एरा), रिशिता (गुजराती ग्रेस), अक्षिता (रंग-ए-पाकिस्तान), प्रियंका ठाकुर (इम्पीरियल फ्यूजन), रवनीत(स्कारलेट स्टाइल), मेदा बख्शी (शीशा शाइन), कृतिका (महारानी ब्राइडल एरा), किरणजोत कौर (हेरिटेज ऑफ फाइव रिवर्स), एकता और आकाशदीप सिंह (रंग-ए-शाही फुलकारी), तथा दिशा और एम.डी. एहतेशाम (कूत्योररिबेलियन) को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं निर्णायक के रूप में फैशन जगत की जानी-मानी हस्तियां- पंकज ठाकुर, नेहा वड़ैच और चितवन उपस्थित रहीं। उनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया तथा छात्रों को पेशेवर मार्गदर्शन प्रदान किया। सीटी ग्रुप के वरिष्ठ प्रबंधन ने भी छात्रों के प्रयासों की सराहना की। मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. मनबीर सिंह, जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर तनिका चन्नी, को-चेयरपर्सन परमिंदर कौर और को-वाइस चेयरमैन मंजिंदर कौर ने ऐसे आयोजनों के महत्व पर प्रकाश डाला, जो छात्रों में रचनात्मक आत्मविश्वास और उद्योग के अनुरूप कौशल विकसित करते हैं। प्रिंसिपल दिवॉयछाबड़ा और विभागाध्यक्ष महेश खडवाल सहित फैशन डिजाइन विभाग की पूरी टीम ने छात्रों का मार्गदर्शन किया और उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।