India No.1 News Portal
अपाहिज आश्रम स्थित गौशाला में गऊ माता की सेवा हेतु बहुत ही उचित प्रबंध किये हुए है- चेयरमैन तरसेम कपूर
यज्ञ समारोह के उपरांत सभी ने गऊ माता की पूजा की तथा उनका आशीर्वाद लिया। चेयरमैन तरसेम कपूर ने कहा कि अपाहिज आश्रम स्थित गौशाला में गऊ माता की सेवा हेतु बहुत ही उचित प्रबंध किये हुए है तथा गऊ माता की भलाई हेतु कार्यों के लिए हमेशा तत्पर रहते है। को-चेयरपर्सन सुनीता कपूर ने गौपाष्टमी पर्व पर कहा कि भगवन श्री कृष्ण ने अपना बाल जीवन गऊ माता की सेवा में व्यतीत किया।
भगवन श्री कृष्ण का गऊ माता के प्रति स्नेह तथा प्रेम हम सभी को गऊ माता की सेवा के लिए प्रेरित करता है। गऊ पूजन के उपरांत सभी को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर आरके भंडारी, बलदेव कत्याल, ब्रिज मित्तल संजय सभ्रवाल (एडवोकेट), सुभाष अग्रवाल, मनोहर लाल शर्मा, मिस पामिला बेदी, उमेश ढींगरा (एडवोकेट), डॉ. जगदीप सिंह, ललित भल्ला, शैलजा भल्ला, सुमित पुरी, निधि पुरी, भावना सभरवाल, सुमन खन्ना मधुसूदन अग्गरवाल, दीपक खत्री, अलका खत्री, मानसी खत्री आदि मौजूद थे।

Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in