India No.1 News Portal
कार्यक्रम में 70 से अधिक स्कूलों व 1,500 उत्साही छात्रों ने लिया भाग
कार्यक्रम में सीटी ग्रुप की संयुक्त प्रबंध निदेशक तनिका चन्नी, आईपीएस ऋषभ भोला, एसीपी उत्तरी जालंधर, डॉ. किंग्सले, यूनिवर्सिटी ऑफ ब्यूरा के उप कुलपति, तथा फिल्म सेक्टर 17 के स्टार कलाकार प्रिंस कवलजीत सिंह और भूमिका शर्मा सहित प्रतिष्ठित अतिथियों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस कार्यक्रम ने एक रचनात्मक मंच प्रदान किया, जहां विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे प्रश्नोत्तरी-क्विज, ट्रेजर ट्रोव, वार ऑफ वर्ड्स (वाद-विवाद), ड्रोन प्रतियोगिता, अल्पना (रंगोली), मेडिका (मेहंदी), कला कृति (पोस्टर मेकिंग), फूड पोकर (सलाद मेकिंग), फेस पेंटिंग, एकल गायन, भांगड़ा/गिद्दा, एकल नृत्य, समूह नृत्य, फैशन शो आदि के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 
दिन का समापन पुरस्कार समारोह से हुआ, जिसमें कैंपस डायरेक्टर डॉ. रमनदीप गौतम, सीटीसीई की प्रिंसिपल डॉ. अंजू और एडमिशन हेड दिनेश कुमार ने उत्कृष्ट प्रतिभागियों को ट्रॉफी प्रदान की। स्वामी संत दास स्कूल, जालंधर ने ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा किया, जबकि कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल, जालंधर ने रनर-अप ट्रॉफी हासिल की। कैम्पस निदेशक डॉ. रमनदीप गौतम ने कलर्स 2024 की सराहना करते हुए इसे “एक असाधारण सांस्कृतिक कार्यक्रम बताया, जिसने छात्रों को प्रतिभा और सौहार्द के जीवंत प्रदर्शन के लिए एकजुट किया।”


Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in