चेतन शर्मा की भारतीय टीम के सिलेक्टर पद से छुट्टी के बाद इस अलराउंडर को मिली जिम्मेदारी 

आज की ताजा खबर खेल
बीसीसीआई ने अजीत अगरकर को बनाया भारतीय क्रिकेट टीम का मुख्य चनयकर्ता
टाकिंग पंजाब
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चनयकर्ता के पद से चेतन शर्मा की छुट्टी होने के बाद बीसीसीसी ने आलराउंडर अजीत अगरकर को भारतीय क्रिकेट टीम के नया मुख्य चनयकर्ता चुना हैं। अब वह चेतन शर्मा की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे। अजीत अगरकर को मुख्य चयनकर्ता बनाए जाने की अटकलें काफी पहले से लगाई जा रही थीं और अब इन पर मुहर लग गई है।
  जानकारी के अनुसार भारतीय क्रिकेट चयन समिति के पूर्व अध्यक्ष चेतन शर्मा ने एक स्टिंग ऑपरेशन में फंसने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद ये यह पद खाली था। अजीत अगरकर ने कुछ दिन पहले ही आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स में अपने पद से इस्तीफा दिया था। इसके बाद से ही यह लगभग तय हो गया था कि वह अब भारतीय क्रिकेट टीम के नए मुख्य चयनकर्ता होंगे। दरअसल 22 जून के बीसीसीआई ने एक विज्ञापन के जरिये चयन समिति में खाली पद के लिए आवेदन मांगे थे।
  इस समय अजीत अगरकर ने आवेदन किया था और तभी से वह इस पद को भरने के लिए प्रबल दावेदार माने जा रहे थे। सलाहकार समिति की बैठक में सुलक्षणा नाइक, अशोक मल्होत्रा व जतिन परांजपे ने अजीत के नाम पर मुहर लगाई। आपको बता दें कि भारत के पूर्व ऑलराउंडर अजीत अगरकर ने 110 प्रथम श्रेणी, 270 लिस्ट ए और 62 टी20 मैच खेले हैं। देश के लिए उन्होंने 26 टेस्ट, 191 वनडे और चार टी20 मैच खेले। वह 2007 में पहला टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे।
   उनके नाम अभी भी वनडे में भारत के लिए सबसे तेज अर्शधतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। यह अर्धशतक उन्होंने 21 गेंद में साल 2000 में जिम्बाब्वे के खिलाफ बनाया था। उन्होंने सिर्फ 23 वनडे मैच में 50 विकेट हासिल किए थे और लगभग एक दशक तक सबसे कम मैचों में यह उपलब्धि हासिल करने वाले गेंदबाज रहे थे। अगरकार को सिलेक्टर बनने का मौका पहले भी मिला था, लेकिन इस दौरान वह साजिश का शिकार हो गए थे। माना जाता है कि 2021 में मुंबई क्रिकेट संघ को अगरकर की दावेदारी से समस्या थी और यही वजह है कि उन्हें मुख्य चयनकर्ता के रूप में नहीं चुना गया था।
  इसके अलावा उन्हें चुनने पर चेतन शर्मा अध्यक्ष नहीं बनते जिन्हें बोर्ड के एकवर्ग का समर्थन हासिल था। अब आकर एक बार उन्हें फिर मौका मिला तो उन्होंने उसे जाने नहीं दिया।अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद, उन्हें सीनियर मुंबई टीम का मुख्य चयनकर्ता नियुक्त किया गया और उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के साथ कोच की जिम्मेदारी निभाई। क्रिकेट सलाहकार समिति ने वरिष्ठता आधार पर पुरुष चयन समिति अध्यक्ष की भूमिका के लिए अगरकर के नाम की सिफारिश की। पुरुष चयन समिति में अजीत अगरकर (अध्यक्ष), शिव सुंदर दास, सुब्रतो बनर्जी, सलिल अंकोला, श्रीधरन शरथ शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *