आईएएस अधिकारी संजय पोपली के घर से मिला करोड़ों रूपए का सोना व अन्य सामान 

आज की ताजा खबर क्राइम

विजिलेंस ने पोपली के घर से 9 ईंटे, 49 बिस्कुट, 12 सोने के सिक्के के अलावा ओर भी सामान किया बरामद 

टाकिंग पंजाब

चंडीगड़। कुछ समय पहले भृष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार पंजाब आईएएस अधिकारी संजय पोपली के बेटे कार्तिक ने घर पर पंजाब विजिलेंस की छापेमारी के दौरान  खुद को गोली मार ली थी। हालांकि कार्तिक की मां ने आरोप लगाए थे कि पुलिस ने उसके बेेटे को गोली मारी है। इस खबर के बाद अब एक ओर बड़ी खबर सामने आई है। पुलिस ने आईएएस संजय पोपली के घर पर छापामारी करके करोड़ों रूपए का सोना व अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने पोपली के घर से 9 ईंटे, 49 बिस्कुट, 12 सोने के सिक्के भी बरामद किए हैं। इसके अलावा चांदी के 18 सिक्के, एप्पल के 4 मोबाइल फोन, सैमसंग के मोबाइल फोन फोल्डर एक, सैमसंग की 2 स्मार्ट घड़ियां तथा 3 लाख 50 हजार रुपए बरामद किए गए हैं।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद कांग्रेसी लीडर प्रताप सिंह बाजवा, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, सुखजिंदर सिंह रंधावा, ब्रह्म मोहिंद्रा, सुख सरकारिया सहित कई और नेता आईएएस संजय पोपली के घर पहुंचे। इस दौरान सुखजिंदर सिंह रंधावा ने विजिलेंस की जांच पर उठाए सवाल। उन्होंने कहा कि पहले तो जांच में कुछ सामने नहीं आया जब इनका जवान बेटा दुनिया से चला गया तो विजिलेंस वाले करोड़ों की रिकवरी उनके घर से दिखा रहे हैं। फिल्हाल पुलिस इस मामले में अगली कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *