7 स्ट्रीम में पंजाब व भारत के टॉप कॉलेजों में सर्वोत्तम रहा एचएमवी

आज की ताजा खबर शिक्षा

प्रिंसिपल प्रो. डॉ. अजय सरीन ने इस सफलता हेतु इंडिया टुडे के प्रति किया आभार व्यक्त

टाकिंग पंजाब

जालंधर। हंस राज महिला महाविद्यालय, जालंधर ने सदैव शिक्षा में राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न पुरस्कार प्राप्त कर मील पत्थर स्थापित किए हैं। परमपिता परमात्मा के आशीष अधीन नवीनतम उपलब्धियों में एचएमवी ने प्रतिष्ठित साइबर टाइम मीडिया द्वारा बेस्ट कॉलेज सर्वेक्षण 2022 अधीन सात स्ट्रीम में पंजाब व भारत के टॉप कालेजों में उच्चतम स्थान प्राप्त कर अपनी विलक्षणता का परिचय दिया। इस सर्वश्रेष्ठता अधीन एचएमवी ने कॉमर्स स्ट्रीम मे पंजाब में प्रथम एवं भारत में 72वां, साइंस स्ट्रीम में पंजाब में प्रथम एवं भारत में 72वां, ह्यूमैनिटी में पंजाब के कॉलेजों में दूसरा एवं भारत में 58वां, बैस्ट वैल्यू फॉर मनी के अन्तर्गत भारत के टॉप कालेजों में से10वें स्थान पर, मॉस कम्यूनिकेशन में पंजाब में 5वें एवं भारत में 46वें, बीसीए में पंजाब में 5वां एवं भारत में 63वां व फैशन डिजाइनिंग में पंजाब में 5वां एवं भारत में 43वां स्थान प्राप्त कर गौरव अनुभव किया।

प्रिंसिपल प्रो. डॉ. अजय सरीन ने इस सफलता हेतु इंडिया टुडे के प्रति अपना आभार व्यक्त किया एवं परमपिता परमात्मा के समक्ष इस आशीष हेतु नमन किया। उन्होंने डीएवी आन्दोलन के आदर्शों, डीएवी कॉलेज प्रबन्धकारी समिति, नई दिल्ली के प्रोत्साहन एवं एचएमवी के सदस्यों के अनथक प्रयासों हेतु प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एचएमवी. निरंतर नंबर वन रहा है व टाईम ऑफ इंडिया सर्वेक्षण, साप्ताहिक हन्साबेस्ट कॉलेज सर्वेक्षण,एसोचैम, फिक्की, आऊटलुक मैगजीन एवं अन्य विभिन्न एजेंसियों द्वारा उत्कृष्ट संस्था होने का मान प्राप्त करता रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *