पंजाब सरकार ने किया अपने पहले मंत्रिमंडल विस्तार…यह नेता बने पंजाब के पांच नए मंत्री…

आज की ताजा खबर पंजाब

राज्यपाल ने दिलवाई पांचो मंत्रियो को शपथ

टाकिंग पंजाब

पंजाब। राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने सोमवार शाम पांच बजे पंजाब सरकार में शामिल हुए पांच नए मंत्रियो को शपथ दिलाई। जिन पांच विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई, उनमें सुनाम से दूसरी बार विधायक बने अमन अरोड़ा, पहली बार चुन कर आए अमृतसर दक्षिण से विधायक डा. इंदरबीर सिंह निज्जर, समाना से विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा, खरड़ से विधायक अनमोल गगन मान व गुरुहरसहाय के विधायक फौजा सिंह सरारी शामिल हैं।

⏩️ आम आदमी पार्टी के जाने माने नेता अमन अरोड़ा सुनाम से बड़ी लीड से जीत हासिल कर दूसरी बार विधायक बने हैं। उनके पिता बाबू भगवान दास अरोड़ा कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे थे ।

⏩️ वहीं डॉ. निज्जर अमृतसर साउथ विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं व पंजाब विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर भी रहे हैं।

⏩️ फौजा सिंह सरारी गुरुहरसहाय के विधायक हैं व पूर्व पुलिस कर्मचारी हैं। रिटायरमेंट के बाद वे आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे और बड़ी जीत हासिल की।

⏩️ चेतन सिंह जौड़ामाजरा समाना से विधायक हैं। विधानसभा चुनाव में जौड़ामाजरा ने बड़े अंतर से पूर्व अकाली मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा को हराया था।

⏩️ खरड़ की विधायक अनमोल गगन मान प्रसिद्ध गायिका हैं व आप के यूथ विंग की प्रदेश उपप्रधान भी रह चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *