वार्ड नंबर 69 में लगाए गए सरकार आप के दवार कैंप में लोगों ने दिखाया भारी उत्साह

आज की ताजा खबर पंजाब
इंचार्ज आम आदमी पार्टी जालंधर नार्थ दिनेश ढल्ल के दिशा निर्देशों से बॉबी ढल्ल एंड बब्बू सिढ़ाना ने हल करवाई लोगों की समस्याएं
टाकिंग पंजाब
जालंधर। वार्ड नं 69 मोहल्ला, करार खां में सरकार आप के दवार कैंप का आयोजन किया गया। यह कैप दिनेश ढल्ल, ( इंचार्ज आम आदमी पार्टी जालंधर नार्थ ) के दिशा निर्देशों से बॉबी ढल्ल एंड बब्बू सिढ़ाना इंचार्ज आम आदमी पार्टी वार्ड नं 69 की तरफ से आयोजित किया गया था। इस कैंप में लोगों की समस्याएं हल करवाई गई।
  इस दौरान लोगों के बर्थ एंड डेथ सर्टिफिकेट बनवाये गऐ, बीसी, एससी सर्टिफिकेट, लेबर कार्ड, पेंशन लगवाने का काम, इलेक्ट्रिसिटी बिलस सम्बन्धी समस्याओ का हल करवाया गया। इस दौरान लोगों ने कहा कि उनके इलाके की स्ट्रीट लाइट्स नहीं जलती है तो उनकी इस समस्या का हल मौके पर ही करवा दिया गया। इसके अलावा सीवरेज से सम्बंधित समस्या का भी हल किया गया।
    इस मौके पर बब्बू सिढाना ने कहा कि आप की सरकार लोगों की समस्याओं का हल करवाने के लिए इन कैंपों का आयोजन कर रही है. लोग इन कैंप में आकर अपनी समस्याओं का हल जरूर करवाएं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार लोगों की सुविधाओं के लिए हर संभव प्रयास कर रही है. उन्हें यकीन है कि लोग आने वाले नगर निगम चुनावों में आप को ही चुनेंगे व आप का ही मेयर जालंधर नगर निगम में बनेगा।
    इस दौरान वार्ड नं 69 की सारी टीम जिसमे नडी मदान, राज कुमार गिल, भूपिंदर गोल्डी, राजू गिल, रॉकी वरमार्नी, पवन लकी, अरविन्दर सिंह, रविंदर पाल भाटिया, राहुल वर्मानी, राजू गुम्बर, बलदेव कुमार, चीना ठकुराल, विक्की सोंधी, शेरू छाबरा, रजनीश जिंदल, सुरिंदर सहगल ने इस कैंप में अपना पूर्ण सहयोग दिया। लोगों ने इस कैंप का भरपूर लाभ उठाया। इस कैंप में विक्रांत वर्मा, जोनल कमिश्नर म्युनिसिपल कारपोरेशन ने भी अपनी अहम भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *