पहली महिला आईपीएस किरण बेदी को सौंपी जा सकती है पंजाब के गवर्नर की कमान

आज की ताजा खबर पॉलिटिक्स
भाजपा प्रवक्ता डॉ. कमल सोई ने किया सोशल मीडिया पर दावा … बंडारू दत्तात्रेय का नाम भी चल रहा है चर्चा में …
टाकिंग पंजाब
चंडीगढ़। 2 साल 5 महीने 2 दिन पंजाब के गवर्नर रहे बनवारी लाल पुरोहित को 21 अगस्त 2021 को पंजाब का गवर्नर नियुक्त किया गया था। उन्होंने एक सितंबर 2021 को अपना पद संभाला था लेकिन पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने अपने पद से शनिवार यानि कि 3 फरवरी को इस्तीफा दे दिया था। बनवारी लाल पुरोहित ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा सौंपा था। इस सभी में एक बड़ी खबर यह भी आ रही है कि पहली महिला आईपीएस किरण बेदी राज्य की अगली गवर्नर हो सकती हैं।
    इस बात का दावा पंजाब में भाजपा के प्रवक्ता डॉ. कमल सोई ने किया है। डॉ. सोई ने इस बारे में सोशल मीडिया पर ट्वीट किया है। हालांकि अभी तक किरण बेदी को पंजाब का गवर्नर बनाए जाने के बारे में कोई औपचारिक आदेश सामने नहीं आया है। किरण बेदी के अलावा हरियाणा के गवर्नर बंडारू दत्तात्रेय को भी पंजाब के राज्यपाल का चार्ज देने की चर्चा चल रही है। माना जा रहा है कि पहले की तरह ही हरियाणा-पंजाब का एक ही गवर्नर व चंडीगढ़ का प्रशासक दत्तात्रेय को बनाया जा सकता है। इससे पहले कप्तान सिंह सोलंकी पंजाब और हरियाणा के गवर्नर के साथ चंडीगढ़ के प्रशासक भी थे। लेकिन अभी तक इस बाबत कोई ऐलान नहीं हुआ है।
  पुरोहित साब की बात करें तो उन्होंने इस्तीफे की वजह निजी कारण बताया था, लेकिन सूत्रों की माने तो यह इस्तीफा दिया नहीं बल्कि लिया गया है। दरअसल पंजाब के गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित 2 फरवरी को दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले थे। माना जा रहा है कि वहां पर ही दोनों नेताओं में पंजाब को लेकर बात हुई है। सूत्रों की माने तो पंजाब के सीएम व गवर्नर रहे बनवारी लाल पुरोहित में कुछ भी ठीक नहीं‍ चल रहा था। टकराव इस कदर बढ़ गया था कि पंजाब के सीएम भगवंत मान को सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ गया था।
  सुप्रीम कोर्ट से जब गवर्नर को सरकार में दखल न देने की हिदायत मिली तो केंद्र को लगने लगा था कि कहीं न कहीं इस एपीसोड़ को लेकर पंजाब में भाजपा की छवि खराब हो रही है। पंजाब की जनता ने जिस सरकार को 92 सीटें दी हों, उसी सरकार पर केंद्र सरकार का एक नुमाइंदा अपना रौआब दिखाए, यह जनता को पसंद नहीं आऐगा। कुछ ही माह में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसके कारण माना जा रहा है कि भाजपा शासित केंद्र सरकार ने बनवारी लाल पुरोहित जी का इस्तीफा मांग लिया है। खैर राजनति है, कुछ भी हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *