India No.1 News Portal

मामला पूर्व विधायक के परिवार से जुड़ा था तो घटना के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गईं थी। इसके बाद पुलिस ने रवि कुमार उर्फ कालू सहित 2 अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर 5 में एफआईआर 183 अध 103(1), 351(3), 3(5) बीएनएस धारा के अधीन मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने शनिवार शाम को मुख्य आरोपी रवि उर्फ कालू को वेस्ट हलके से गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर एडीसीपी सिटी-2 परमजीत सिंह ने पुष्टि भी की है।
उधर दूसरी तरफ बस्ती दानिशमंदा श्मशानघाट में विकास का अतिंम संस्कार किया गया, जहां सुशील रिंकू सहित कई नेता परिवार के साथ दुख सांझा करने पहुंचे। श्मशान घाट में विकास की चिता को पिता दौलत राम ने मुखाग्नि दी। जवान बेटे की मौत के बाद माँ व परिवार के हर सदस्य का रो-रो-कर बुरा हाल हो रहा था। विकास की मां बार-बार रो-रो-कर बेहोश हो रही थी और लोगों से मां की हालत देखी नहीं जा रही थी। विकास की मां ने रोते हुए कहा कि आरोपियों को भी मेरे बेटे जैसी मौत मिलनी चाहिए।
अंतिम संस्कार के बाद पूर्व विधायक शीतल अंगूराल ने कहा कि हत्या आरोपी वारदात से पहले किसी पार्टी की रैली से होकर आए थे। वहां से उनको छह बोतल शराब की मिली थी और वह घटनास्थल के पास खाली प्लाट में शराब पी रहे थे। उन्होंने कहा कि पुलिस बताएं कि मेरे भतीजे से आरोपियों की लड़ाई का कारण क्या है। उन्होंने आरोप लगाया कि संस्कार के लिए जब वह शमशान घाट में पहुंचे तो उस समय आरोपी कालू घटना स्थल पर वापस गया और वहां के लोगों को और उनके बच्चों को मारने की धमकियां दे कर आया था।
भाजपा नेता अंगुराल ने बताया कि उन्हें शुक्रवार रात करीब 10 बजे के करीब फोन आया था कि विकास पर किसी ने हमला कर दिया। जब वह घटनास्थल पर पहुंचे तो विकास खून से लथपथ पड़ा था। उसे तुरंत कपूरथला चौक स्थित अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। भाजपा नेता शीतल अंगुराल ने कहा कि मेरा जन्म भी बस्ती दानिशमंदा एरिया में हुआ है। इस कत्ल का कारण नशा है। इस एरिया में नशा खुलेआम बिकता है। मेरे भतीजे का कत्ल भी नशेड़ियों ने किया है। मैं परिषद चुनाव के कारण कैंट एरिया में था। मुझे बड़े भाई का फोन आया कि किसी ने विकास पर हमला कर दिया है। जब तक वह अस्पताल पहुंचे, उनके भतीजे की मृत्यु हो चुकी थी।

Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in