news-portal domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in C:\inetpub\vhosts\cavarunsharma.in\talkingpunjab.in\wp-includes\functions.php on line 6131India No.1 News Portal
अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन विद्यार्थियों के लिए सीख, संवाद व नेतृत्व विकास का एक सशक्त मंच बनकर उभरा
उद्घाटन समारोह सरदारनी मनजीत कौर ऑडिटोरियम, सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, शाहपुर कैंपस में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता डॉ. पूजा सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि युवाओं की सोच और उनकी सक्रिय भागीदारी ही एक सशक्त और प्रगतिशील समाज की आधारशिला है। उनके प्रेरणादायक शब्दों ने प्रतिभागियों में नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और जागरूकता का संचार किया। सीटी ग्रुप के दूरदर्शी नेतृत्व- चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी, को-चेयरपर्सन परमिंदर कौर, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. मनबीर सिंह, वाइस चेयरमैन हरप्रीत सिंह, जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर तनिका चन्नी और को-वाइस चेयरमैन मंजिंदर कौर ने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 
उनका सतत मार्गदर्शन विद्यार्थियों को पारंपरिक शिक्षा से आगे बढ़कर व्यापक अनुभव प्रदान कर रहा है। प्रधानाचार्या आरती जसवाल के कुशल नेतृत्व में आयोजित इस सम्मेलन में विभिन्न प्रभावशाली समितियों का गठन किया गया है, जिनमें यूनाइटेड नेशंस जनरल असेंबली, यूनाइटेड नेशंस कमीशन ऑन द स्टेटस ऑफ वीमेन, लोकसभा, इंटरनेशनल पॉलिटिकल लीग, मूट कोर्ट, ऑल इंडिया फाइनेंशियल मीट, इंटरनेशनल प्रेस तथा रचनात्मक शार्क टैंक और मार्वल/डी सी काउंसिल्स शामिल हैं।
इस वर्ष की एक विशेष उपलब्धि ‘बेंच सिस्टम’ की शुरुआत है, जिसे जालंधर में पहली बार लागू किया गया है। यह पहल बहस की प्रक्रिया को और अधिक वास्तविक, संगठित और प्रभावशाली बना रही है। सम्मेलन के दौरान छात्र गहन शोध, सशक्त पोज़िशन पेपर तैयार करने और सामूहिक समाधान प्रस्तुत करने में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। यह आयोजन न केवल उनकी बौद्धिक क्षमताओं को निखार रहा है, बल्कि उन्हें एक जागरूक, आत्मविश्वासी और वैश्विक दृष्टिकोण से संपन्न नागरिक के रूप में भी विकसित कर रहा है। CTMUN 2026 वास्तव में एक ऐसा सशक्त मंच बनकर सामने आया है, जहां आज के विद्यार्थी कल के जिम्मेदार वैश्विक नेता बनने की दिशा में दृढ़ता से कदम बढ़ा रहे हैं।
Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in