शिव ज्योति पब्लिक स्कूल में ‘वर्ल्ड बुक डे’ पर दी जानकारी

आज की ताजा खबर शिक्षा
Spread the love

प्रधानाचार्या प्रवीण सैली ने भी विद्यार्थियों को किया प्रेरित

टाकिंग पंजाब

जालंधर। विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्या प्रवीण सैली के कुशल नेतृत्त्व में ‘वर्ल्ड बुक डे’ के अवसर पर विशेष रूप से प्रातः कालीन सभा आयोजित की गई। कक्षा आठवीं ‘बी’ की छात्राओं माही और रिधिक्षा ने पढ़ने के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए भाषण दिए तथा कक्षा छठी ‘ई’ के छात्रों- अरमान बजाज, भव्यम और जनिशा ने भी किताबों के प्रति प्यार और सम्मान सांँझा करने की भावना को बढ़ावा देते हुए स्कूल की लाइब्रेरी को किताबें दान कीं और विद्यार्थियों को पुस्तकें पढ़ने के लिए प्रेरित किया। रेणुका राम गोपाल ने विद्यार्थियों को पुस्तकें पढ़ने और इनके महत्त्व के बारे में जानकारी दी।       उन्होंने बताया कि मोबाइल का कम से कम प्रयोग करके ज्ञानवर्धक पुस्तकें पढ़नी चाहिए क्योंकि नियमित रूप से पुस्तकें पढ़ना बौद्धिक विकास में सहायक होता है। प्रधानाचार्या प्रवीण सैली ने भी विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि पुस्तकें पढ़ने से एकाग्रता और भाषायी ज्ञान बढ़ता है। पुस्तकें केवल शैक्षणिक विकास के लिए ही नहीं अपितु व्यक्तिगत विकास में भी महत्त्पूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को पुस्तकालय से नियमित रूप से ज्ञानवर्धक पुस्तकें पढ़ते रहने के लिए कहा। डॉ. विदुर ज्योति (चेयरमैन ट्रस्ट), डॉ. सुविक्रम ज्योति(चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी,ट्रस्ट), रमनदीप (उप-प्रधानाचार्या) तथा ममता अरोड़ा (सहायक उप-प्रधानाचार्या) ने विद्यार्थियों, मार्गदर्शक अध्यापक वर्ग के प्रयासों की प्रशंसा की तथा विद्यार्थियों को पुस्तकें पढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *