रेगुलर करने की मांग को लेकर विधायक से मिले सर्व शिक्षा अभियान दफ्तरी कर्मचारी

आज की ताजा खबर रोजगार

विधायक बोले, सरकार कर रही है 36 हजार कर्मचारी रेगुलर, उन्हें भी किया जाऐगा इसमें एडजेस्ट

टाकिंग पंजाब

जालंधर। लंबे समय से खुद को रेगुलर किए जाने की मांग को लेकर संर्घष कर रहे सर्व शिक्षा अभियान दफ्तरी कर्मचारियों ने शुक्रवार को वेस्ट हल्के से विधायक शीतल अंगुराल का दरवाजा खटखटाया। कर्मचारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा विभाग में रेगुलर किए जाने की मांग को लेकर विधायक शीतल अंगुराल से मुलाकात कर अपनी समस्याएं सुनाई। इस दौरान शोभित भगत ने कहा कि पिछली सरकार ने उनके साथ भेदभाव करते हुए 8886 अध्यापकों को तो रेगुलर कर दिया था, लेकिन दफ्तरी कर्मचारियों को अभी तक रेगुलर नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि मिड डे मिल दफ्तरी कर्मचारियों को रेगुलर करने संबंधी 2019 में वित्त विभाग की तरफ से मंजूरी दी जा चुकी है। इसके बावजूद उनकी मांगों पर गौर नहीं किया गया। उन्हें संघर्ष करते हुए 15 साल से अधिक का समय हो गया है, लेकिन उनकी आवाज नहीं सुनी जा रही है। उन्होंने कहा कि आप की सरकार से उन्हें बहुत उम्मीदें हैं, कि यह सरकार उनकी मांग जरूर पूरा करेगी।

कर्मचारियों की बातें सुनने के बाद विधायक शीतल अंगुराल ने कहा कि पंजाब सरकार जल्द ही 36 हजार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने जा रही है। इसको लेकर सभी विभागों से लिस्टें मांगी गई है। उन्होंने भरोसा दिया कि एसएसए दफ्तरी कर्मचारियों को भी इन 36 हजार कर्मचारियों के साथ ही रेगुलर किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *