बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारत के प्रदर्शन में एलपीयू का भी रहा बड़ा योगदान

शिक्षा

चांसलर डॉ अशोक कुमार मित्तल ने विद्यार्थियों व उनके मेण्टर्स को दी बधाई 

टाकिंग पंजाब

जालंधर। भारत 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में कुल 61 पदक (22 स्वर्ण पदक – 16 रजत और 23 कांस्य पदक) जीतकर पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा है । यह राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनों में से एक है।

इस ऐतिहासिक प्रदर्शन में एलपीयू के 12 वर्तमान के व पूर्व विद्यार्थियों ने भारत के लिए पदक जीते। एलपीयू के पहलवान छात्र बजरंग पुनिया ने  गोल्ड मेडल जीता, 8 छात्रों ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम में अपनी सामूहिक भागीदारी के माध्यम से एक साथ रजत पदक हासिल किया व दो महिला मुक्केबाज और पहलवान क्रमशः जैस्मीन लैंबोरिया व पूजा गहलोत ने  व्यक्तिगत रूप से कांस्य पदक जीते हैं।

इसके अलावा इसकी लयबद्ध जिमनास्ट बवलीन ने भी दिलकश वाहवाही बटोरते हुए जीत जैसा ही शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रकार, भारत के 61 पदक  में एलपीयू के विद्यार्थियों  ने एक स्वर्ण पदक, एक रजत पदक और दो कांस्य पदक का योगदान दिया है।

विश्वविद्यालय के खेल विभाग में विजेता विद्यार्थियों व उनके मेण्टर्स को बधाई देते हुए चांसलर डॉ अशोक कुमार मित्तल चाहते हैं कि वे सभी और उनके जैसे अन्य विद्यार्थी भी जीत की सीढ़ी सदैव चढ़ते रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *