सेना में भर्ती दौरान ट्रैक पर दौड़ते हुए बेहोश हुए 2 युवक..एक की मौत

आज की ताजा खबर शोक सन्देश

मात्र 20 साल का था गांव अखरोटा का रहने वाला मृत युवक अश्विनी कुमार 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा युवक की मौत का कारण  

टाकिंग पंजाब

गुरदासपुर। रविवार को जिला पठानकोट के तिब्बड़ी कैंट में सेना में युवाओं की भर्ती रैली चल रही थी। इस सेना की भर्ती में शामिल 2 युवक 1600 मीटर की दौड़ के दौरान बेहोश हो गए। इनमें से एक को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृत युवक की पहचान अश्विनी कुमार (20) पुत्र बलकार चंद निवासी गांव अखरोटा, थाना रतनगढ़, जिला पठानकोट के तौर पर हुई है।

  इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती युवक की पहचान रोहित पुत्र जंग बहादुर के तौर पर हुई है। मामले की सूचना मिलते ही एसडीएम अमनदीप कौर सिविल अस्पताल पहुंचीं व उन्होंने परिवार के साथ दुख साझा किया। युवक की मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।

  मृतक अश्विनी कुमार के दोस्त गौरव निवासी अखरोटा ने कहा कि वह अश्विनी के साथ सेना की भर्ती में शामिल होने के लिए शनिवार शाम को तिब्बड़ी कैंट आया था। 1600 मीटर की दौड़ के दौरान अश्विनी उसके आगे ही दौड़ रहा था कि अंतिम चौथे राऊंड में पहुंचने पर अचानक वह ट्रैक पर ही गिर गया। इसी बीच दूसरे ट्रैक पर दौड़ रहा रोहित भी बेहोश होकर गिर गया।

  सैन्य अधिकारी जांच के लिए उन्हें साथ ले गए। बाद में दोनों को सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां पर मौके पर मौजूद डाक्टर रोहित ने जांच के बाद अश्विनी को मृत घोषित कर दिया। रोहित का इलाज किया जा रहा है और उसकी हालत में अब सुधार है। मृतक अश्विनी तीन भाइयों में सबसे छोटा था,  उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *