पंजाब पुलिस के एआइजी आशीष कपूर करप्शन के मामले में गिरफ्तार 

आज की ताजा खबर क्राइम

एआइजी आशीष कपूर पर लगे थे सिंचाई घोटाले आरोप..आय से अधिक संपत्ति का बताया जा रहा है मामला

टाकिंग पंजाब

चंडीगढ़। एक बड़ी कार्रवाई के तहत पंजाब पुलिस ने पंजाब के ही एआइजी आशीष कपूर को 2816 के करप्शन के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब पुलिस के एआइजी आशीष कपूर पर सिंचाई घोटाले आरोप लगे थे। इससे पहले विजिलेंस ब्यूरो की टीम अगस्त में एआइजी आशीष कपूर के मोहाली के सेक्टर-88 स्थित आवास पर रेड भी की थी।

   उस समय तलाशी में कोठी से कई दस्तावेज बरामद होने की बात सामने आई थी। कोठी पर रेड के बाद से ही आशीष कपूर पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी। पंजाब पुलिस के विजिलेंस ब्यूरो के एआईजी मनमोहन कुमार का कहना है कि आशीष कपूर को एफआईआर नंबर-17 में गिरफ्तार किया गया है।

सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने एआइजी आशीष कपूर को आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार किया है व पुलिस उनके बैंक अकाउंट की डिटेल भी खंगाली सकती है। आपको बता दें कि एआईजी आशीष कपूर पर एक महिला से रेप और जबरन उगाही के आरोप भी लग चुके हैं। महिला ने दावा किया था कि वह इमिग्रेशन फ्रॉड से जुड़े एक केस में जेल में बंद थी। आशीष कपूर उस समय जेल के सुपरिंटेंडेंट थे। उन्होंने जेल में अपने पद का फायदा उठाते हुए उससे जबरन फिजिकल रिलेशन बनाए। आरोप हैं कि रेप के बाद आशीष कपूर ने माता रानी की फोटो के सामने महिला से शादी भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *