मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ भाजपा नेताओं ने किया रोष- प्रदर्शन

आज की ताजा खबर पॉलिटिक्स

ईमानदार होने के झूठे दावे कर जनता को गुमराह कर रही है पंजाब सरकार-  भाजपा

टाकिंग पंजाब

जालंधर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से ईमानदार मंत्रियों व विधायकों को लेकर दिए गए बयान के विरोध में जालंधर के श्री राम चौक में भाजपा नेताओं द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत मान का पुतला फूंक कर रोष- प्रदर्शन किया गया।

पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया ने कहा कि सीएम भगवंत मान यूं तो अपने सभी मंत्रियों व विधायकों को ईमानदार बता रहे हैं परंतु अब जब वही मंत्री व विधायक ही भ्रष्टाचार करते जा रहे हैं तो सरकार कार्रवाई करने के बजाए अफसरों पर ही दबाव बना रही है और उनके तबादले कर रही है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि सरकार खुद ही भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है तो ईमानदार होने के झूठे दावे कर जनता को क्यों गुमराह कर रही है। इस प्रदर्शन के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया, अमित भाटिया, महेंद्र भगत, सुशील शर्मा, सरबजीत सिंह मक्कड़, अजय चोपड़ा, किशन लाल शर्मा, राजीव ढींगरा, नितिन महेंद्र आदि उपस्थित थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *