माइनिंग मामले में केस दर्ज होने के बाद मिडिया से रूबरू हुए पार्षद रोनी

आज की ताजा खबर क्राइम

कहा.. उन पर झूठा केस किया गया दर्ज.. ग्रिफ्तारी की खबर भी झूठी.. वो घर पर ही हैं 

टाकिंग पंजाब

जालंधर। शुक्रवार को सतलुज दरिया पर माइनिंग करने के आरोप में वार्ड नंबर 66 के पार्षद दविंदर सिंह रोनी पर केस दर्ज होने के बाद वह मिडिया के सामने आये है। रोनी ने कहा कि उन पर पुलिस ने केस तो दर्ज किया है, लेकिन उनकी गिरफ्तारी की खबर सही नहीं है, वह तो अपने घर पर ही है। रोनी ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वह माइनिंग करने नहीं माइनिंग रोकने गए थे।

  रोनी ने कहा कि उन्हें किसी व्यक्ति ने सूचना दी थी कि बिलगा एरिया में अवैध माइनिंग हो रही है। वह वहां पहुंचे तो कुछ देर बाद पुलिस भी आ गई। पुलिस ने माइनिंग करने वालों के दबाव में आकर उन पर भी केस दर्ज कर दिया। रोनी ने कहा कि उनकी ग्रिफ्तारी की खबर सही नहीं है, वह अपने परिवार के साथ घर पर हैं।

   उन्होंने तो यहां तक कहा कि वह झूठा केस दर्ज करने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मानहानि का केस भी करेंगे। रोनी के मिडिया को अपना पक्ष देने के बाद अब देखना होगा कि रोनी की बातो में कितनी सच्चाई है। इस मामले की जाँच के बाद ही अब सच्चाई सामने आ पायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *