हिमाचल में आखिर बाजी मार ले गई कांग्रेस..भाजपा को हुआ काफी नुक्सान

आज की ताजा खबर पॉलिटिक्स

इन चुनावों में 19 के करीब बढ़ गई कांग्रेस की सीटें, भाजपा की 19 हुई कम 

टॉकिंग पंजाब 

शिमला। हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों के लिए लगभग नतीजे सामने आ गए हैं। इन नतीजों में कांग्रेस ने हिमाचल में लगभग बाजी मार ली है। शुरुआती रुझानों में जहां कांग्रेस व भाजपा में कांटे की टक्कर दिखाई दे रही थी, वहीं गिनती पूरी होने के बाद अब कांग्रेस ने भाजपा से हिमाचल की गद्दी छीन ली है। इन नतीजों के बाद जहां भाजपा को मात्र 24 से 25 सीटे मिलती दिखाई दे रहीं हैं. वहीं कांग्रेस का सीट आंकड़ा 39 से 40 सीटों तक पहुंच सकता है।   फिलहाल खबर लिखे जाने तक भाजपा 24 सीटें जीत चुकी थी व कांग्रेस ने 39 सीटों पर परचम लहरा दिया था। एक -एक सीट से भाजपा व कांग्रेस दोनों ही आगे दिखाई दे रहीं हैं। इसके अलावा अन्य की झोली में भी 3 सीटें गई हैं। वहीं, हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने विधानसभा चुनाव में मिली हार को स्वीकार किया है। उन्होंने बताया कि मैं अब से थोड़ी देर में राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *