जालंधर में किसान लगा सकते हैं दिल्ली जैसा धरना… लतीफपुरा वासियों के हक में उतरे किसान

आज की ताजा खबर पंजाब

किसानों ने फूंका डीसीपी जसकरण सिंह तेजा का पुतला.. सीएम भगवंत मान को भी लिया आड़े हाथों

टाकिंग पंजाब

जालंधर। लतीफपुरा वासियों के घरों पर बुलडोजर चलने के बाद पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार लोगों के निशाने पर बनी हुई है। लोग इस कार्रवाई के पीछे पंजाब सरकार का हाथा बता रहे हैं, हालांकि यह कार्रवाई कोर्ट के आदेशों पर की गई है। इस मामले को लेकर पंजाब सरकार सरकार की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं। इसका कारण यह है कि लतीफपुरा वासियों के हक में अब किसान भी उतर आए हैं। इन किसानों का कहना है कि हम पंजाब सरकार को चेतावनी देेते हैं कि जब तक इन लोगों के मकान नहीं बनाए जाते, जालंधर में भी दिल्ली की तरह ही धरना लगाया जाऐगा।     किसानों ने कहा कि यह धरना 3 दिन भी चल सकता है व 300 दिन भी, यह सरकार पर निर्भर करता है। इस दौरान पंजाब सरकार के खिलाफ लामबंद हुई पंजाब किसान यूनियन के सदस्यों व लतीफपुरा के लोगों ने सरकार खिलाफ जमकर नारेबाजी की व डीसीपी जसकरण सिंह की तरफ से बोली गई गलत शब्दावली के चलते उनका पुतला भी फूंका। किसानों ने अपने हक ले कर रहेंगे, साढा हक ऐथे रख, पंजाब पुलिस मुर्दाबादा, पंजाब सरकार मुर्दाबाद, डीसीपी जसकरण सिंह मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।

    इन किसानों ने कहा कि पंजाब की आप सरकार सरेआम धक्का कर रही है। हमनें आकड़ तो प्रधानमंत्री की भी नहीं रहने दी व आकड़ हमने भगवंत मान की भी रहने नहीं देनी है। किसानों ने कहा कि कहा, ऐथे वड्डे वड्डे सुखबीर बादल, कैप्टन अमरिंदर सिंह वरगे बोहड़ उखड़ गए, ऐह ता कल दे जवाक ने.. इस दौरान किसानों ने कहा कि यह लोग इम्प्रूवमैंट ट्रस्ट बनने से पहले 1947 के समय से यहां पर रह रहे हैं व इम्प्रूवमैंट ट्रस्ट 1975 में बनी है।   इसके बाद भी इन लोगों को भू-माफिया के इशारे पर बे-घर कर दिया गया है। किसानों का कहना था कि लोगों के बे-घर करने के पीछे 300 करोड़ के घपले होने का अंदेशा है, जिसका खुलासा जल्द ही वह करेंगे। जिस जगह पर कब्जो तोड़े गए हैं, वह 1.25 किला जमीन हैं व सरकार रेट के हिसाब से इसकी 150 करोड़ रूपए कीमत बनती है। यह ही कारण है कि इन लोगों को इनके घरों से बे-घर किया गया है।   उन्होंने कहा कि भू-माफिया वाले यहां पर मॉल बनाऐंगे, जो कि करोड़ो रूपए में बिकेंगे। इतना बुरा हाल तो अकाली दल व कांग्रेस के समय नहीं था, जो बुरा हाल आज आप की सरकार के राज मे हो गया है। पंजाब मे नशा, क्राईम व लॉ इन आडर्र का बुरा हाल है। हम पंजाब की भगवंत मान सरकार को चेतावनी देते हैं कि इन लोगों को रहने के लिए घर दिए जाएं, नहीं तो कल स सभी किसान जत्थेबंदिया सरकार के खिलाफ जालंधर में धरना लगा देंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *