सेंट सोल्जर इंटर कॉलेज में एनुअल स्पोर्ट्स मीट का आयोजन

शिक्षा

प्रिंसिपल मनगिंदर सिंह ने विजयी रहे छात्रों को सम्मानित कर दी बधाई

टाकिंग पंजाब

जालंधर। सेंट सोल्जर इंटर कॉलेज फ्रेंड्स कॉलोनी में जूनियर स्पोर्ट्स मीट करवाई गई जिसमें प्रिंसिपल मनगिंदर सिंह के दिशा निर्देशों पर प्री-नर्सरी से पाँचवीं कक्षा तक के छात्रों ने भाग लिया। नन्हें छात्रों के लिए रेस, जम्प रेस, बॉल्स कलेक्टिंग, क्रॉल रेस, बैक रेस, फ्रॉग रेस आदि करवाई गई।

       जिसमें छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बैलून रेस में मनकीरत ने पहला, गुरशरण ने दूसरा, राशिका ने तीसरा, जम्प रेस में रेहान, श्रीशांत ने पहला, सिमरन, आराध्या ने दूसरा, आदित्या, सुखमन ने तीसरा, सिंपल रेस में युवान, कार्तिक ने पहला, कार्तिक ने दूसरा, सुखसिमृत ने तीसरा, क्रॉल रेस में ऋतिक ने पहला, निखिल ने दूसरा, सुमर ने तीसरा, बैक रेस में सोनम ने पहला, मान्या ने दूसरा, करन ने तीसरा, लेमन रेस में शिवम् ने पहला, हनी ने दूसरा, अंशिका ने तीसरा,

       फ्रॉग रेस में शिवम् ने पहला, संजना ने दूसरा, नक्श, गेवी ने तीसरा, बैक रेस में हरप्रीत ने पहला, नवजीत, हर्ष ने दूसरा, कण्व ने तीसरा, सैक रेस में लव ने पहला, मधु, धृति ने दूसरा, लावण्या ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रिंसिपल मनगिंदर सिंह ने विजयी रहे छात्रों को सम्मानित करते हुए उन्हें खेलों के साथ जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *