कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का निधन, भारत जोड़ो यात्रा दौरान आया हार्ट अटैक

आज की ताजा खबर शोक सन्देश
राहुल गाँधी ने फिलहाल रोकी यात्रा.. सांसद की मृत्यु पर जताया दुख
टाकिंग पंजाब 

जालंधर से एक बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जालंधर से कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का निधन हो गया। सांसद यात्रा में राहुल गांधी के साथ चल रहे थे कि अचानक उन्हें हार्ट अटैक आ गया व उन्हें तुरंत फगवाड़ा के अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  कॉंग्रेस नेताओं की माने तो करीब 8.45 पर उनकी तबियत बिगड़ी व उन्हें अस्पताल में ले जाया गया। इसके बाद राहुल गांधी भी उनको देखने के लिए अस्पताल गए, लेकिन अस्पताल में डॉक्टर ने सांसद संतोख चौधरी को मृत करार दे दिया। सांसद की मौत के बाद राहुल गांधी ने फिलहाल भारत जोड़ो यात्रा रोक दी है। यह यात्रा आज लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा से फगवाड़ा की तरफ जा रही थी, तभी यह घटना हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *