स्वास्थ्य विभाग को मजबूत बनाने के लिए पंजाब सरकार का बड़ा फैसला… 271 स्पेशलिस्ट डॉक्टर की ​नियुक्ति

आज की ताजा खबर पंजाब

सीएम मान का विपक्ष पर निशाना… कहा- पहले सरकारों का स्वास्थ्य क्षेत्र पर नहीं था ध्यान, क्योंकि उनकी नीयत खराब थी

टाकिंग पंजाब

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ के म्युनिसिपल भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में विभिन्न पदों पर भर्ती कैंडिडेट्स को अपॉइंटमेंट लेटर देते हुए कुल 271 स्पेशलिस्ट डॉक्टर, 90 लैब टेक्नीशियन व चतुर्थ श्रेणी के 17 कर्मचारियों की नियुक्ति की। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आप सरकार ने जो भी वादे किए थे वह उन सब वादों को पूरा कर रही है।        सीएम मान ने विपक्षी दलों पर वार करते हुए कहा कि पहले की सरकारों का स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत बनाने की ओर ध्यान नहीं था, क्योंकि उनकी नीयत ही खराब थी। पहले के मंत्री अपना इलाज विदेशों में कराते हैं, जबकि आम आदमी को परेशान होना पड़ता है। सीएम भगवंत मान ने आगे कहा कि पहले के मंत्री केवल चुनाव नजदीक आने पर ही लोगों के पास आते थे, इतना ही नहीं, नौकरियां भी चुनावों के समय ही प्रदान की जाती थी।           लेकिन अब युवाओं को लगातार रोजगार प्रदान किए जा रहे हैं क्योंकि हमारी सरकार का ध्यान शिक्षा व स्वास्थ्य की ओर है। उन्होनें नये नियुक्त किए गए कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी व 6 हजार से अधिक कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का रास्ता साफ होने की बात को भी दोहराया।        इस मौके पर मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा की जगह बने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह भी मौजूद थे। आपको बता दें कि डॉ. बलबीर सिंह के स्वास्थ्य मंत्री के बाद यह पहला मौका है जब सरकार द्वारा स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न पदों पर नियुक्त कैंडिडेट्स को अपॉइंटमेंट लेटर दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *